PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment: देश में करोड़ों किसान केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। केंद्र सरकार इस योजना के अंतर्गत देशभर के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। भारत सरकार 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के माध्यम से किसानों के खाते में भेजती है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि गरीब किसानों में खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। हाल ही में 15 नवंबर को खूंटी, झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को ट्रांसफर किया था। 15वीं किस्त का लाभ पाने के बाद देश के करोड़ों किसान अब किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 16वीं किस्त, क्या परिवार के सभी सदस्यों को मिलेगा लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन