PM Kisan Yojana 12th Kist: देश के अन्नदाता यानी किसान को किसी तरह की आर्थिक परेशानी न हो। इसके लिए कई तरह की योजनाएं देश में चल रही है। जहां एक तरफ इसमें से कुछ योजनाएं राज्य सरकार द्वारा, तो कई योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाती हैं जिनका सीधा लाभ जरूरतमंद और पात्र किसानों को दिया जाता है। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे केंद्र सरकार द्वारा उन किसानों के लिए चलाया जा रहा है जो गरीब और जरूरतमंद हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इसमें हर चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में ये पैसे सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। 31 मई को योजना की 11वीं किस्त जारी की गई, और अब सभी को 12वीं किस्त का इंतजार है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर ये पैसे कब तक आ सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62d7947b8f77bb55f651c57d","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-12th-installment-update-know-pm-kisan-12-kist-kab-aayegi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: आखिर कब आ सकती है 12वीं किस्त? यहां जानें किसानों के खाते में आएंगे कितने पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: आखिर कब आ सकती है 12वीं किस्त? यहां जानें किसानों के खाते में आएंगे कितने पैसे
Wed, 20 Jul 2022 11:16 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:16 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment: पीएम किसान योजना की कब आ सकती है 12वीं किस्त
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment: पीएम किसान योजना की कब आ सकती है 12वीं किस्त
- फोटो : istock
पहले ये काम जरूर करवा लें
- अगर आप चाहते हैं कि आपको 12वीं किस्त का लाभ मिले, तो आपके लिए जरूरी है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया है कि अगर कोई ई-केवाईसी नहीं करवाता है, तो वो 12वीं किस्त के पैसों से वंचित रह सकता है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment: पीएम किसान योजना की कब आ सकती है 12वीं किस्त
- फोटो : istock
12वीं किस्त में इतने पैसे
- जैसे कि योजना के अंतर्गत अब तक 11 किस्त जारी हो चुकी है, और अब 12वीं किस्त के पैसों का सभी को इंतजार है। ऐसे में जान लीजिए कि इसमें पात्र किसानों के बैंक खाते में 2 हजार रुपये आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment: पीएम किसान योजना की कब आ सकती है 12वीं किस्त
- फोटो : istock
कब आ सकती है किस्त?
- 11वीं किस्त के बाद अब हर किसी को 12वीं किस्त के पैसों का इंतजार है। वहीं, नियमों के मुताबिक, 12वीं किस्त के पैसे अगस्त से नवंबर के बीच किसानों के बैंक खाते में आ सकती है। जबकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगस्त महीने में किस्त के पैसे जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment: पीएम किसान योजना की कब आ सकती है 12वीं किस्त
- फोटो : istock
नोटिस भी जारी
- कई किसानों को सरकार द्वारा किस्त के पैसे वापस करने के लिए नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। दरअसल, जिन किसानों ने गलत तरीके से योजना का लाभ लिया है या ले रहे हैं। ऐसे किसानों को किस्त के पैसे लौटाने के लिए कहा जा रहा है।