PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment Update: अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। इस योजना की शुरुआत खासतौर पर देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए की गई है। योजना के अंतर्गत हर साल 3 किस्त के रूप में किसानों को दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं आने वाले कुछ महीनों में उनके खाते में 12वीं किस्त के पैसे भी ट्रांसफर किए जा सकते हैं। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत साल 2018 में की थी। इस योजना का उद्देश्य देश के गरीब किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। अगर आप 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आपको जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी पीएम किसान सम्मान निधि योजना में करा लेनी चाहिए।
PM kisan Yojana: किसानों के लिए बड़ा अपडेट, इस दिन आ सकती है 12वीं किस्त, लाभ पाने के लिए तुरंत करें ये काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन