PM Kisan Yojana e-KYC: केंद्र सरकार कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन, रोजगार, राशन जैसी कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं का सीधा फायदा गरीब वर्ग के लोगों को और जरूरतमंद लोगों को दिया जाता है। इसी तरह किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन भी केंद्र सरकार द्वारा ही किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। अब तक 11 किस्त जारी हो चुकी है, और अब 12वीं किस्त कभी भी आ सकती है। इस बीच सरकार ने योजना से जुड़े लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाने का एक और मौका दिया है। तो चलिए जानते हैं इसकी आखिरी तारीख के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62f7261f303ec1634f615e1a","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-ekyc-deadline-2022-extended-to-31st-august-know-how-to-do-pm-kisan-kyc","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: योजना से जुड़े लाभार्थियों के लिए आई ये बड़ी खुशखबरी, अब इस तारीख तक करवा सकते हैं ई-केवाईसी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: योजना से जुड़े लाभार्थियों के लिए आई ये बड़ी खुशखबरी, अब इस तारीख तक करवा सकते हैं ई-केवाईसी
Sat, 13 Aug 2022 05:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 13 Aug 2022 05:20 PM IST
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी की आखिरी तारीख बढ़ी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी की आखिरी तारीख बढ़ी
- फोटो : istock
मिलता है इतना लाभ
- दरअसल, जो किसान इस पीएम किसान योजना से जुड़ते हैं, उन्हें सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में इस पैसे को सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाता है।
पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी की आखिरी तारीख बढ़ी
- फोटो : istock
ई-केवाईसी जरूरी
- पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी की आखिरी तारीख बढ़ी
- फोटो : istock
अब ये है नई आखिरी तारीख
- सरकार की तरफ से फिर से ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख बढ़ाई गई है। जहां पहले ये 31 जुलाई 2022 थी, तो वहीं अब नई आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 है। ऐसे में अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप इसे 31 अगस्त 2022 तक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी की आखिरी तारीख बढ़ी
- फोटो : istock
यहां से करवा सकते हैं
- अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है या किसी कारण से आप रह गए हैं, तो ऐसे में आप घर बैठे ही ऑनलाइन तरीके से ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके लिए आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर छोटे से प्रोसेस को फॉलो करना होता है।