PM Kisan Yojana: जहां एक तरफ राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लिए कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी देश के लोगों के लिए कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं का मकसद गरीब वर्ग और हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाना है। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए ऐसी ही एक योजना चलाई जाती है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाते हैं। ये पैसे 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। वहीं, अब तक 12वीं किस्त जारी हो चुकी है, लेकिन जिन किसानों को ये नहीं मिली है उनके लिए खुशखबरी है कि अभी किसानों को 30 नवंबर तक 12वीं किस्त के पैसे जारी होते रहेंगे। तो चलिए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"635b7447dd852116342ec301","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-beneficiary-12th-installment-will-receive-till-30-november-know-how-to-get","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana 12th Installment: किसानों के लिए खुशखबरी! 30 नवंबर तक मिल सकती है 12वीं किस्त, जानें कैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana 12th Installment: किसानों के लिए खुशखबरी! 30 नवंबर तक मिल सकती है 12वीं किस्त, जानें कैसे
Fri, 28 Oct 2022 11:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:53 AM IST
विज्ञापन
12वीं किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं
- फोटो : Istock
17 अक्तूबर को जारी हुई थी किस्त
- दरअसल, 12वीं किस्त 17 अक्तूबर 2022 को जारी हुई थी, जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया था। हालांकि, कई किसान ऐसे भी हैं जिनकी किन्हीं कारणों से 12वीं किस्त अटक गई है। लेकिन अगर आप अपनी इन दिक्कतों को ठीक करवा लेते हैं, तो आपको अभी भी 12वीं किस्त मिल सकती है क्योंकि 12वीं किस्त के पैसे 30 नवंबर 2022 तक जारी होते रहेंगे।
12वीं किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं
- फोटो : istock
इन गलतियों से अटक सकती है किस्त
पहला कारण
- अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और आपको 12वीं किस्त अब तक नहीं मिली है, तो इसके पीछे ई-केवाईसी का न होना एक कारण हो सकता है। अगर आपने अब तक ये नहीं कराई है, तो आप आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं
- फोटो : istock
- सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर कोई लाभार्थी ऐसा नहीं करता है, तो उसके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। ऐसा योजना के तहत हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए किया गया।
विज्ञापन
12वीं किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं
- फोटो : istock
दूसरा कारण
- अगर आपने ई-केवाईसी करवा रखी है और आपके खाते में फिर भी 12वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो ऐसे में पैसे न आने की वजह लैंड सिडिंग हो सकती है। आपको करना ये है कि अपने नजदीकी कृषि केंद्र पर जाकर अपनी खतौनी को दोबारा अपडेट करवाएं। इसके बाद अगर आपका आवेदन सही पाया जाता है, तो आपको 12वीं किस्त जारी हो सकती है।