PM Kisan Nidhi e-KYC: देश के किसानों की आर्थिक मदद की जा सके, उन्हें खेती के उपकरण खरीदने के लिए मदद दी जा सके, किसानों को फसलों का उचित दाम मिल सके आदि। ऐसी ही कई अन्य चीजों की मदद करने के लिए भारत सरकार और राज्य सरकारें किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। जैसे- केंद्र सरकार पीएम किसान योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो किसान इस योजना से जुड़ते हैं उन्हें ई-केवाईसी भी करवानी होती है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं आप कैसे ई-केवाईसी करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप ई-केवाईसी के बारे में जरूरी बातें जान सकते हैं...
PM Kisan: क्यों जरूरी है ई-केवाईसी और क्या इसे नहीं करवाने पर अटक सकती है 18वीं किस्त? यहां जानें किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसलिए जरूरी है ई-केवीईसी
- दरअसल, विभाग द्वारा ई-केवाईसी इसलिए करवाई जाती है ताकि लाभार्थी की पहचान की जा सके और ये देखा जा सके कि लाभ सही व्यक्ति तक पहुंच रहा है, कहीं धोखाधड़ी तो नहीं हो रही है। इसलिए जो भी किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ता है उसे ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य होता है।
इन तरीकों से करवा सकते हैं ई-केवाईसी:-
एक तरीका ये है
- आप योजना से जुड़े हैं तो आपको ई-केवाईसी करवाना जरूरी होता है। ऐसे में आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर इस काम को करवा सकते हैं। यहां पर आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं जिसके बाद आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाती है।
दूसरा तरीका ये है
स्टेप 1
- अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको ई-केवाईसी करवानी होती है
- इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होता है
- यहां पर जाकर आपको 'ई-केवाईसी' का ऑप्शन चुनना होता है
स्टेप 2
- इसके बाद आपको यहां पर 12 अंकों का आधार नंबर भरना है
- फिर आपको सर्च वाला विकल्प दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे यहां भर दें
- फिर आपको सबमिट पर क्लिक करना है और ऐसा करके आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाती है।