PM Kisan Nidhi Yojana Eligibility Rules: भारत सरकार और राज्य सरकारें मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चला रही है। इन योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों, गरीब लोगों और जरूरतमंद लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। इसी में एक योजना है जिसे केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है।
इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है जिसमें किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। अब तक योजना की कुल 21 किस्त जारी हो चुकी है और अब बारी 22वीं किस्त की है, लेकिन क्या ये लाभ एक परिवार के पति-पत्नी और बच्चों सभी को मिल सकता है? आखिर इसको लेकर नियम क्या कहता है? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में किसान आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम किसान योजना का लाभ एक परिवार के कितने लोगों को मिलता है?
- फोटो : Adobe Stock
जारी होगी 22वीं किस्त
- पीएम किसान योजना की इस बार 22वीं किस्त जारी होनी है। इससे पहले अब तक कुल 21 किस्त जारी हो चुकी हैं। बीती 19 नवंबर को 21वीं किस्त जारी हुई थी जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया। इस किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिला। इन करोड़ों पात्र किसानों के बैंक खाते में 21वीं किस्त के पैसे भेजे गए। डीबीटी के माध्यम से सरकार ने ये पैसे लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित किए।
3 of 5
पीएम किसान योजना का लाभ एक परिवार के कितने लोगों को मिलता है?
- फोटो : Adobe Stock
- वहीं, अब बारी 22वीं किस्त की है। योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, कि पिछली किस्तें भी जारी हुईं। वहीं, इस बार 22वीं किस्त जारी होनी है जिसके लिए माना जा रहा है कि फरवरी में ये किस्त रिलीज हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
4 of 5
पीएम किसान योजना का लाभ एक परिवार के कितने लोगों को मिलता है?
- फोटो : Adobe stock
क्या परिवार के सभी लोग ले सकते हैं लाभ?
- पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है। अब अगर आप ये जानना चाहते हैं कि क्या एक परिवार के सभी लोगों को लाभ दिया जाता है? पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियमों के मुताबिक, एक परिवार के सभी लोगों को योजना का लाभ नहीं मिलता है। पति-पत्नी और बच्चे एक साथ योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। परिवार का सिर्फ एक व्यक्ति ही योजना से जुड़ सकते हैं।
5 of 5
पीएम किसान योजना का लाभ एक परिवार के कितने लोगों को मिलता है?
- फोटो : Adobe Stock
- नियमों के तहत मानें तो एक परिवार में एक ही सदस्य को ही लाभ दिया जाता है। परिवार के सिर्फ उस व्यक्ति को योजना का लाभ दिया जाता है जिसके नाम कृषि वाली भूमि रजिस्टर्ड है यानी जिस किसान के नाम पर खेती वाली जमीन है, उसे ही इस पीएम किसान योजना का लाभ दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं और लाभ ले सकते हैं।