PM Kisan Samman Nidhi Yojana: जहां एक तरफ राज्य सरकारें तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। इन योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर उन लोगों को दिया जाता है जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं। इसी क्रम में एक योजना है जिसे केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को दिया जाता है। दरअसल, वो योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।
इस योजना के अंतर्गत जो पात्र किसान होते हैं उन्हें सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। वहीं, इस बार 19वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है। ऐसे में अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आपको 19वीं किस्त मिल पाएगी या नहीं, तो इसके लिए आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं। किसान आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
2 of 5
किन किसानों को मिल सकती है 19वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
कब जारी हो सकती है किस्त?
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 19वीं किस्त की है। यहां ये जान लें कि हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। ऐसे में जहां 18वीं किस्त अक्तूबर महीने में जारी हुई थी तो इस हिसाब से 19वीं किस्त फरवरी में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
3 of 5
किन किसानों को मिल सकती है 19वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस:-
पहला स्टेप
- अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और ये जानना चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं तो इसके लिए आपको अपना स्टेटस चेक करना होता है
- आपको स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होता है
4 of 5
किन किसानों को मिल सकती है 19वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
- इसके बाद आप यहां देखेंगे तो आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमें से आपको 'Know Your Status' वाले पर क्लिक करना होता है
- फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर यहां दर्ज करना है और अगर आपको ये नहीं पता तो आप इसे यहां से जान सकते हैं
- अब आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दिखेगा जिसे यहां भर दें
5 of 5
किन किसानों को मिल सकती है 19वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
- अब जब आप सारी जानकारी भर चुके हैं तो आपको यहां पर 'गेट डिटेल' वाला बटन देखना है
- ऐसे में आपको इस बटन पर क्लिक करना है
- इसके बाद आप देखेंगे कि आपके सामने आपका स्टेटस आ गया है जिससे आप ये जान पाएंगे आपको किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं।