फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इन गलतियों के कारण अटक सकती है 18वीं किस्त, चेक करें कहीं आप तो नहीं कर रहे

Tue, 03 Sep 2024 11:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 03 Sep 2024 11:03 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: 18th installment may get stuck due to these mistakes
18वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi: हर साल भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत करोड़ों पात्र किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर करती है। दरअसल, योजना के अंतर्गत जो किसान पात्र होते हैं उन्हें हर चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है और ऐसा करके उन्हें सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। अब तक कुल 17 किस्त जारी हो चुकी है जिनके अंतर्गत करोड़ों किसानों को किस्त का लाभ मिल चुका है। इसी क्रम में अब अगली बारी 18वीं किस्त की है जिसका लाभ भी करोड़ों किसानों को मिल सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ गलतियां हैं जिनके कारण आपकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं जिनके कारण 18वीं किस्त अटक सकती है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Nidhi: 18th installment may get stuck due to these mistakes
18वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : istock

नंबर 1

  • अगर आप पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभार्थी हैं और आप तब किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं, जब योजना में आपके द्वारा दर्ज की गई जानकारियां गलत हों। अगर ऐसा होता है तो नियमों के तहत आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए आपको पहले इन गलत जानकारी को ठीक करवाना होता है।
PM Kisan Nidhi: 18th installment may get stuck due to these mistakes
18वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : istock
  • आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि अगर आपके द्वारा दर्ज की गई बैंक खाते के जानकारी गलत हो गई है तो आपको इसे सही करवाना होगा
  • ठीक इसी तरह अगर आधार कार्ड की जानकारी या आधार नंबर गलत दर्ज हुआ है आदि। ऐसे में भी आपको इसे ठीक करवाना होगा जिसके लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: 18th installment may get stuck due to these mistakes
18वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : istock

नंबर 2

  • जो किसान पीएम किसान योजना से जुड़े हैं अगर वे ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो भी वे किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए समय रहते इस काम को करवा लें ताकि आपको 18वीं किस्त का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: 18th installment may get stuck due to these mistakes
18वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : istock
  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो इसके लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जा सकते हैं। जहां पर ई-केवाईसी के ऑप्शन पर क्लिक करके आप इस काम को कर सकते हैं
  • इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed