PM Kisan 21st Installment Update After Bihar Elections: देश का अन्नदाता जब दिन-रात खेतों में मेहनत करता है, तब कहीं जाकर हमारी प्लेट में अन्न का दाना आ पाता है। तेज बारिश, सूखा आदि से किसानों को निपटना पड़ता है और तब कहीं जाकर फसल हो पाती है यानी किसानों को फसल उगाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इसलिए किसानों की मदद के लिए राज्य सरकारों से लेकर केंद्र सरकार तक कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के तहत सिर्फ किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस बार योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन ये किस्त कब जारी होगी? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
21वीं किस्त कब जारी होगी?
- फोटो : Adobe Stock
बीत चुका है बिहार चुनाव
- पीएम किसान योजना के लिए चर्चा थी कि बिहार चुनाव खत्म होने के बाद 21वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। पर अब बीती शाम बिहार चुनाव का दूसरा चरण भी खत्म हो गया और अब इंतजार 14 नवंबर यानी चुनाव के परिणामों का है।
3 of 5
21वीं किस्त कब जारी होगी?
- फोटो : Adobe Stock
- माना जा रहा है कि बिहार चुनाव का रिजल्ट आने के कुछ दिनों के बाद सरकार पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी होने की तारीख बता सकती है। फिर इसके बाद कुछ दिनों के भीतर नवंबर महीने में ही 21वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
4 of 5
21वीं किस्त कब जारी होगी?
- फोटो : Adobe Stock
ये काम जरूर करवा लें किसान:-
- आप अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आप चाहते हैं कि आपको योजना की जारी होने वाली अगली 21वीं किस्त का लाभ मिले, तो इसके लिए जरूरी है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या फिर योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से इस काम को करवा सकते हैं।
5 of 5
21वीं किस्त कब जारी होगी?
- फोटो : Adobe Stock
- योजना के तहत अगर किस्त का लाभ लेना है तो किसानों को एक और काम करवाना होता है और वो काम है भू-सत्यापन का। इसमें किसानों की खेती योग्य भूमि का वेरिफिकेशन किया जाता है और देखा जाता है कि ऐसा है या नहीं। अगर बताए गए दोनों काम कोई किसान नहीं करवाते हैं, तो नियमों के तहत वे किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।