आजकल मोबाइल सिर्फ कॉल करने का साधन नहीं रह गया है। बैंक अकाउंट, यूपीआई, ईमेल, सोशल मीडिया और कई जरूरी ऐप्स हमारे फोन से जुड़े रहते हैं। ऐसे में फोन चोरी हो जाए या कहीं गुम हो जाए तो घबराने के बजाय तुरंत कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए। थोड़ी सी देरी भी आपकी निजी और वित्तीय जानकारी के लिए खतरा बन सकती है। तो आइए जानते हैं।
2 of 6
APK फाइल से इन्सटॉल होते हैं एप्स
- फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
सबसे पहले SIM को सुरक्षित करें
फोन गायब होने के बाद सबसे जरूरी काम अपने मोबाइल नंबर को सुरक्षित करना है। इसके लिए तुरंत अपने टेलीकॉम कंपनी से संपर्क कर SIM को ब्लॉक कराने की प्रक्रिया शुरू करें। इसके बाद जरूरत पड़ने पर उसी नंबर का डुप्लीकेट SIM लिया जा सकता है। यह कदम इसलिए भी जरूरी है क्योंकि बैंकिंग OTP और कई दूसरी सेवाओं के वेरिफिकेशन मैसेज मोबाइल नंबर पर आते हैं। अगर गलत व्यक्ति के हाथ SIM तक पहुंच गया तो खतरा बढ़ सकता है।
3 of 6
यात्रा मार्गों पर भी मजबूत किया गया नेटवर्क
- फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
बैंक और UPI से जुड़े अकाउंट को तुरंत सुरक्षित करें
फोन में बैंकिंग ऐप या UPI ऐप मौजूद हैं तो अपने बैंक और संबंधित ऐप की ग्राहक सेवा से संपर्क कर जरूरी सुरक्षा कदम उठाएं। जरूरत पड़ने पर मोबाइल बैंकिंग या UPI सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी लें। सिर्फ फोन लॉक होने पर पूरी तरह निश्चिंत नहीं होना चाहिए। स्क्रीन लॉक सुरक्षा की एक परत है, लेकिन चोरी या गुम होने के बाद बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट से जुड़े अकाउंट को तुरंत सुरक्षित करना समझदारी है।
4 of 6
मोबाइल वॉलेट पर आरबीआई ने जारी किए नए नियम
- फोटो : एआई जनरेटेड
ईमेल और दूसरे जरूरी अकाउंट भी जांचें
मोबाइल में आपका ईमेल लॉगिन है तो उसका पासवर्ड बदलना भी जरूरी हो सकता है। ईमेल कई ऑनलाइन अकाउंट का सबसे अहम हिस्सा होता है, क्योंकि पासवर्ड रीसेट करने के लिंक और सुरक्षा से जुड़े संदेश अक्सर वहीं आते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया और बाकी जरूरी ऐप्स में भी अपने लॉगिन की जांच करें और जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस से अकाउंट को सुरक्षित करें।
5 of 6
android mobile
- फोटो : Adobe stock
CEIR पर ब्लॉक कराएं मोबाइल का IMEI
फोन चोरी या गुम होने पर सरकार के संचार साथी के CEIR सिस्टम के जरिए मोबाइल का IMEI ब्लॉक करने की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद रिपोर्ट की कॉपी, पहचान पत्र और अन्य जरूरी जानकारी के साथ आवेदन किया जा सकता है। CEIR की प्रक्रिया के अनुसार, खोए हुए नंबर का डुप्लीकेट SIM लेकर OTP वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ सकती है। सफलतापूर्वक IMEI ब्लॉक होने के बाद फोन को भारत में किसी नेटवर्क पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। अगर बाद में फोन मिल जाता है, तो तय प्रक्रिया के जरिए IMEI को अनब्लॉक कराने का विकल्प भी मौजूद है।