फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paytm LPG Gas Booking Offer: पेटीएम के जरिए गैस बुकिंग करने पर मिल रहा है शानदार ऑफर, ऐसे उठाएं लाभ

Mon, 07 Feb 2022 05:58 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 07 Feb 2022 05:58 PM IST
विज्ञापन
Paytm Offer Cashback on LPG Gas Cylinder Booking Know All Details Utility news in Hindi
पेटीएम पर गैस बुकिंग करने पर मिल रहा है शानदार ऑफर - फोटो : Istock

भारत में खाना बनाने के लिए एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है। बीते कुछ सालों में एलपीजी गैस की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है, जिसका बुरा असर लोगों की जेबों पर पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ डिजिटलीकरण के इस दौर में भारत में पेटीएम, फोन पे, अमेजन पे आदि का चलन भी काफी बढ़ा है। ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ये कंपनियां समय समय पर कई खास ऑफर्स लाती रहती हैं। इसी कड़ी में पेटीएम अपने ग्राहकों को गैस बुकिंग करने पर एक शानदार ऑफर दे रहा है। इस ऑफर के अंतर्गत आपको पेटीएम से गैस सिलेंडर को बुक करने पर 30 रुपये का फ्लैट कैशबैक मिलेगा। इस कैशबैक का लाभ पेटीएम के नए यूजर्स ही उठा सकते हैं। इसका फायदा उठाने के लिए आपको गैस बुकिंग के समय एक प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Paytm Offer Cashback on LPG Gas Cylinder Booking Know All Details Utility news in Hindi
पेटीएम पर गैस बुकिंग करने पर मिल रहा है शानदार ऑफर - फोटो : Istock

गैस बुकिंग के दौरान आपको कूपन कोड सेक्शन में FIRST CYLINDER लिखना है। इस कोड का उपयोग करते ही आपको कैशबैक मिल जाएगा। हालांकि ये कूपन केवल तीन एलपीजी सिलेंडर कंपनियों इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस के लिए वैध है। अगर आपका सिलेंडर इन तीन कंपनियों के अलावा किसी दूसरी कंपनी का है, तो आपको ये कैशबैक नहीं मिलेगा।

Paytm Offer Cashback on LPG Gas Cylinder Booking Know All Details Utility news in Hindi
पेटीएम पर गैस बुकिंग करने पर मिल रहा है शानदार ऑफर - फोटो : Istock

पेटीएम पर गैस सिलेंडर को बुक करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए आपको अपने पेटीएम एप को ओपन करना है। उसके बाद रिचार्ज और बिल पेमेंट के सेक्शन में जाएं। यहां आपको बुक सिलेंडर का ऑप्शन शो होगा, उस पर क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Paytm Offer Cashback on LPG Gas Cylinder Booking Know All Details Utility news in Hindi
पेटीएम पर गैस बुकिंग करने पर मिल रहा है शानदार ऑफर - फोटो : Istock

इसके बाद गैस प्रोवाइडर का चयन करके आपको अपना मोबाइल नंबर, एलपीजी आईडी और कंज्यूमर नंबर को दर्ज करना है। इसे करने के बाद पेमेंट सेक्शन में जाएं।

विज्ञापन
Paytm Offer Cashback on LPG Gas Cylinder Booking Know All Details Utility news in Hindi
पेटीएम पर गैस बुकिंग करने पर मिल रहा है शानदार ऑफर - फोटो : Istock

अब आपको कूपन कोड सेक्शन में अपना प्रोमो कोड दर्ज करके पेमेंट करनी है। भुगतान करने के बाद आपका कैशबैक आपके पेटीएम अकाउंट में  क्रेडिट हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed