हमारे पास कई तरह की दस्तावेज होते हैं, जो हमारे लिए बेहद जरूरी होते हैं। इन्हीं में से एक दस्तावेज है हमारा पैन कार्ड। पैन कार्ड हमारे कई काम आता है। वित्तीय लेनदेन हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, इनकम टैक्स भरना हो आदि। नाजाने कितने ही काम पैन कार्ड के जरिए होते हैं। ऐसे में पैन कार्ड की महत्वता काफी बढ़ जाती है। वहीं, अगर आपको कभी पैसों की जरूरत हो, और आप बैंक या किसी अन्य जगहों से लोन लेते हैं तो भी आपको पैन कार्ड चाहिए होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साइबर क्राइम के बढ़ते हुए इस दौर में हमारे पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है? ऐसे में पैन कार्ड की सुरक्षा बेहद जरूरी हो जाती है, क्योंकि जालसाज आपके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल करके उस पर लोन तक ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62174a7d94dfe053c83f07ea","slug":"pan-card-fraud-if-someone-take-loan-from-bank-on-your-pan-card-check-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pan Card Fraud: क्या आपके पैन कार्ड पर किसी ने लिया है लोन? चेक करने से लेकर शिकायत करने तक के तरीके तक, यहां जानें सबकुछ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Pan Card Fraud: क्या आपके पैन कार्ड पर किसी ने लिया है लोन? चेक करने से लेकर शिकायत करने तक के तरीके तक, यहां जानें सबकुछ
Thu, 24 Feb 2022 02:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 24 Feb 2022 02:40 PM IST
विज्ञापन
पैन कार्ड फ्रॉड से बचने के तरीके
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैन कार्ड फ्रॉड से बचने के तरीके
- फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं चेक
स्टेप 1
- आपको जानना है कि आपके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ है यानी आपके पैन कार्ड पर किसी ने लोन तो नहीं लिया है। ये जानने के लिए आपको https://www.cibil.com/ पर विजिट करना होगा। यहां पर आपको 'गेट योर सिबिल स्कोर' वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
पैन कार्ड फ्रॉड से बचने के तरीके
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको यहां पर कई सब्सक्रिप्शन प्लान दिखेंगे, जिसमें से किसी एक को चुनें। फिर अपनी जन्मतिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करनी है। अब लॉगिन के लिए पासवर्ड बनाएं और आईटी टाइप में 'इनकम टैक्स आईडी' को चुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
पैन कार्ड फ्रॉड से बचने के तरीके
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद अपना पैन नंबर दर्ज करें और 'वेरीफाई योर आईडेंटिटी' पर क्लिक करें। फिर मांगी गई जानकारी भरें और फीस भरकर आगे बढ़ें। अब ईमेल आईडी या वन टाइम पासवर्ड की मदद से अपना खाता लॉगिन करें। आखिर में सामने एक फॉर्म आएगा, जिसे आपको भरना है। ऐसा करते ही आपका सिबिल स्कोर दिख जाएगा, और यहीं आपको पता चल जाएगा कि आपके कितने लोन चल रहे हैं।
विज्ञापन
पैन कार्ड फ्रॉड से बचने के तरीके
- फोटो : istock
पैन कार्ड का हुआ है गलत इस्तेमाल, तो यहां करें शिकायत
- अगर आपके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ है, तो आपको परेशान होने या घबराने की जरूरत नहीं है। इसकी जगह पर आपको आईटी विभाग में इसकी शिकायत दर्ज करानी है। इसके लिए आपको इस https://incometax.intelenetglobal.com/pan/pan.asp लिंक पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करानी है।