Online Shopping Scam Alert: आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में शायद ही किसी के पास 2 मिनट का भी समय हो। लोग अपने कामों में इतने व्यस्त रहते हैं कि वे अपनों से ही कई-कई दिन या महीनों तक नहीं मिल पाते। ऐसे में अगर कोई फेस्टिवल आ जाए या उन्हें कहीं जाना है तो वो अपने अधिकतर काम ऑनलाइन ही निपटा लेते हैं। जैसे, शॉपिंग। वैसे तो आजकल अधिकतर लोग ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं, क्योंकि एक तो कहीं जाना नहीं पड़ता और कई तरह के ऑप्शन भी मिल जाते हैं। वहीं, अलग से सेल, डिस्काउंट आदि भी मिल जाते हैं।
Sale Alert: यहां मिल रहा है ऑनलाइन सस्ता सामान, सौदा तो फायदे का है लेकिन अलर्ट ना हुए तो कट जाएगी जेब
Online Shopping Karte Time Kin Baato Ka Dhyan Rakhe: अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। वरना आपको चपत लग सकती है और आपका डाटा भी चोर हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे चोरी होता है आपका डाटा:-
नंबर 1
- कई वेबसाइट्स और एप ऐसी होती हैं जो नकली होती हैं, लेकिन ये देखने में बिल्कुल असली लगती हैं और आप जैसे ही यहां जाकर अपनी जानकारी फीड करते हैं तो ये आपकी बैंकिंग जानकारी चुरा लेते हैं। इसके बाद आपकी जानकारी के जरिए ये आपको चपत भी लगा सकते हैं।
नंबर 2
- जालसाज लोगों को ठगने के लि वायरस भी भेजते हैं। ये वायरस आपको किसी ऑफर, सेल आदि के नाम पर आपके ईमेल, सोशल मीडिया, मैसेज आदि के जरिए भेजा जाता है। फिर आप जैसे ही इनके दिन लिंक पर क्लिक करते हैं तो आपका डाटा चोरी किया जा सकता है।
ऐसे बच सकते हैं इनसे:-
पहला तरीका
- अगर आप चाहते हैं कि आपका डाटा चोरी न हो और आपको चपत भी न लगें, तो हमेशा विश्वसनीय और आधिकारिक एप या वेबसाइट से ही ऑनलाइन शॉपिंग करें। किसी भी तरह की वेबसाइट या लिंक के जरिए शॉपिंग करने से बचें क्योंकि यहां आपका डाटा चुराया जा सकता है। इसलिए ऐसी गलती न करें।
दूसरा तरीका
- अधिकतर लोगों की आदत होती है कि वे जिस वेबसाइट या एप से ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, वहां अपनी बैंकिंग जानकारी जैसे- डेबिट/क्रेडिट कार्ड की जानकारी आदि सेव करके रख देते हैं। ऐसा गलती से भी न करें क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका डाटा चोरी हो सकता है और वेबसाइट हैक होने पर आपको चपत भी लग सकती है। इसलिए हमेशा हर बार मैनुअली ही कार्ड की जानकारी भरें और उसे कभी सेव न करें।