{"_id":"69453276fc5fc3409c019d80","slug":"no-air-purifier-try-these-simple-ways-to-get-clean-air-at-home-tips-and-tricks-2025-12-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Air Purifier Alternatives: नहीं खरीद पा रहे हैं एयर प्यूरीफायर तो इन तरीकों से घर की हवा को करें शुद्ध","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Air Purifier Alternatives: नहीं खरीद पा रहे हैं एयर प्यूरीफायर तो इन तरीकों से घर की हवा को करें शुद्ध
Sun, 21 Dec 2025 10:25 AM IST
श्रुति गौड़
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 21 Dec 2025 10:25 AM IST
सार
How To Purify Air Without Air Purifier: अगर आप एयर प्यूरीफायर नहीं खरीद पा रहे हैं तो हम आपको उसके कुछ ऐसे विकल्प बताएंगे, जिनके इस्तेमाल के लिए आपको किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
नहीं खरीद पा रहे हैं एयर प्यूरीफायर तो इन तरीकों से घर की हवा को करें शुद्ध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
How To Purify Air Without Air Purifier: आजकल बढ़ते प्रदूषण के कारण घर के अंदर की हवा भी साफ नहीं रह गई है। ऐसे में एयर प्यूरीफायर एक जरूरी उपकरण बन चुका है। खासतौर पर अगर आप दिल्ली-एनसीआर या उसके आस-पास रह रहे हैं, तब तो आपके लिए एयर प्यूरीफायर बेहद जरूरी है। पर, ये हर किसी के लिए खरीद पाना संभव नहीं है। दरअसल, इसकी ऊंची कीमत और ज्यादा बिजली खपत कई लोगों के लिए परेशानी का कारण है। हर कोई महंगा एयर प्यूरीफायर खरीदना या उसका खर्च उठाना नहीं चाहता।
नहीं खरीद पा रहे हैं एयर प्यूरीफायर तो इन तरीकों से घर की हवा को करें शुद्ध
- फोटो : Adobe Stock
इंडोर प्लांट्स लगाएं
घर की हवा को प्राकृतिक रूप से साफ रखने के लिए इंडोर प्लांट्स सबसे आसान और असरदार विकल्प हैं। एलोवेरा, स्नेक प्लांट, तुलसी और मनी प्लांट जैसे पौधे हवा में मौजूद हानिकारक तत्वों को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाते हैं। ये पौधे कार्बन डाइऑक्साइड, फॉर्मलडिहाइड और अन्य प्रदूषक गैसों को कम करने में मदद करते हैं। खास बात यह है कि इन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं होती, इसलिए ये हर घर के लिए उपयुक्त हैं।

- फोटो : instagram
घर में सही वेंटिलेशन
अच्छी वेंटिलेशन घर के अंदर जमा प्रदूषित हवा को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाती है। सुबह और शाम कुछ समय के लिए खिड़कियां और दरवाजे खोलकर ताजी हवा आने दें। इससे घर के अंदर नमी, बदबू और धूल के कण कम होते हैं। सही वेंटिलेशन से सांस संबंधी समस्याओं का खतरा भी घटता है और घर का माहौल ज्यादा हेल्दी बना रहता है।

- फोटो : adobe stock
गीले कपड़े से साफ-सफाई
घर की सफाई अगर सूखे झाड़ू या कपड़े से की जाए, तो धूल के कण हवा में उड़ने लगते हैं। इसके बजाय फर्श, फर्नीचर और सतहों को गीले कपड़े से साफ करना ज्यादा बेहतर होता है। इससे धूल जमीन पर ही चिपक जाती है और हवा में फैलने से बचती है। नियमित रूप से ऐसा करने से घर की हवा ज्यादा साफ और सुरक्षित बनी रहती है। इसके साथ-साथ केमिकल वाले क्लीनर से घर की सफाई करने की बजाय आप सिरका, बेकिंग सोडा, नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं।

- फोटो : Adobe stock
धूप और धूपबत्ती का सीमित इस्तेमाल
प्राकृतिक धूपबत्ती से कमरे में मौजूद बैक्टीरिया और नमी कम होती है। हालांकि केमिकल युक्त अगरबत्ती या धूप का ज्यादा इस्तेमाल हवा को और खराब कर सकता है। इसलिए हर्बल या नेचुरल धूपबत्ती का सीमित उपयोग करें। इससे हवा शुद्ध रहती है और सांस लेने में परेशानी भी नहीं होती। अगर आपको धूपबत्ती से परेशानी है, तो इसके इस्तेमाल से बचें।