फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोबाइल फोन यूजर्स सावधान: अगर आपने भी की ये गलतियां, तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Tue, 03 May 2022 03:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 03 May 2022 03:45 PM IST
विज्ञापन
never make these mistakes while using mobile phone utility news in hindi
मोबाइल फोन भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : istock

आज के समय में हर किसी के पास मोबाइल फोन होता है, और कई लोगों के पास तो दो या इससे ज्यादा मोबाइल भी होते हैं। दरअसल, मोबाइल आज की जरूरत भी बन चुका है। लगभग सभी काम एक क्लिक में इससे हो जाते हैं और लोगों को कहीं जाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। मतलब घर बैठे ही बैंक से जुड़े काम हो, खाना ऑर्डर करना हो, बिजली या पानी का बिल भरना हो, किसी से बात करनी हो, सोशल मीडिया पर समय बिताना हो आदि। ये सभी काम आपके मोबाइल के जरिए हो जाते हैं। लेकिन आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि मोबाइल का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, नहीं तो आपकी ये गलतियां आपको जेल की हवा तक खिलवा सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि एक मोबाइल यूजर के नाते आपको कौन सी गलतियां इसके इस्तेमाल के दौरान नहीं करनी चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

never make these mistakes while using mobile phone utility news in hindi
मोबाइल फोन भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : istock

ये हैं वो बातें, जिनका आपको रखना है ध्यान:-

पुलिस का नंबर

  • पुलिस आम जनता की मदद के लिए होती है, आप उन्हें मुसीबत के समय कभी भी कॉल करके बुलवा सकते हैं। लेकिन आपको ध्यान देना है कि बेवजह पुलिस को कॉल न करें, क्योंकि ऐसा होने पर पुलिस के काम में बाधा पड़ती है। इसलिए वो आप पर उचित कार्रवाई भी कर सकती है।
never make these mistakes while using mobile phone utility news in hindi
मोबाइल फोन भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : istock

किसी अनजान को कॉल कराते समय सावधान

  • कई बार होता है कि आप कहीं बाहर होते हैं, और आपसे कोई कॉल करने के लिए मोबाइल मांगता है। कई लोग अनजाने लोगों की कॉल करवा देते हैं। पहले तो आपको ऐसा करने से बचना चाहिए और अगर आप कॉल करवा रहे हैं, तो आपको ध्यान देना चाहिए कि वो क्या बात कर रहा है और कॉल किसे किया है। कई बार लोग गलत कॉल करके आपको मुसीबत में भी डाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
never make these mistakes while using mobile phone utility news in hindi
मोबाइल फोन भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : istock

आपत्तिजनक कॉल और मैसेज

  • कई लोग मोबाइल पर किसी से बात करते समय लड़ पड़ते हैं, और कभी किसी बात को लेकर किसी को आपत्तिजनक कॉल या मैसेज कर बैठते हैं। ऐसी स्थिति में आपकी शिकायत पुलिस से हो सकती है और फिर आपके ऊपर कार्रवाई तक हो सकती है। इसलिए ऐसा न करें।
विज्ञापन
never make these mistakes while using mobile phone utility news in hindi
मोबाइल फोन भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : istock

लालच भरे ऑफर्स

  • आजकल मोबाइल पर लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, जहां पर उन्हें कई तरह के ऐसे ऑफर्स मिलते हैं जो लोगों को अपनी तरफ खींचते हैं। दरअसल, इन ऑफर्स के जरिए जालसाज आपकी बैंकिंग जानकारी चुराकर आपको चपत लगाते हैं। इसलिए इनसे बचकर रहें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed