National Voters' Day 2024: ये साल कई मायनों में खास है जिसमें से एक है लोकसभा चुनावों का होना। कुछ समय बाद चुनाव आयोग चुनावों की तारीख जारी करेगा और इस साल ये चुनाव हो जाएंगे। बात अगर चुनावों की करें, तो इसमें वोटर एक अहम रोल निभाता है। उसका एक-एक वोट बेहद कीमती होता है, जो किसी की सरकार बना सकता है तो किसी की गिरा तक सकता है। बात अगर मतदाता की हो रही है, तो राष्ट्रीय मतदाता दिवस को भला कैसे भूल सकते हैं। हर साल 25 जनवरी को ये दिन मनाया जाता है। इस मौके पर आप यहां एक खास बात जान सकते हैं। शायद आपने ध्यान दिया होगा कि जब आप मतदान केंद्र पर वोट देने जाते हैं, तो आपकी अंगुली पर नीली स्याही लगाई जाती है जो कई समय तक मिटती नहीं है। पर क्या आप जानते हैं कि ये स्याही अंगुली से छूटती क्यों नहीं है? शायद नहीं, तो चलिए आप यहां जान सकते हैं...
{"_id":"65af6195e9632642560c011e","slug":"national-voters-day-2024-why-doesnt-electoral-ink-get-erased-finger-check-reason-2024-01-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय मतदाता दिवस: अंगुली पर लगाई जाने वाली स्याही क्यों नहीं मिटती? ये है वजह","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
राष्ट्रीय मतदाता दिवस: अंगुली पर लगाई जाने वाली स्याही क्यों नहीं मिटती? ये है वजह
Thu, 25 Jan 2024 11:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:17 AM IST
विज्ञापन
National Voters' Day 2024: अंगुली पर लगाई जाने वाली स्याही न मिटने की वजह क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
National Voters' Day 2024: अंगुली पर लगाई जाने वाली स्याही न मिटने की वजह क्या है?
- फोटो : istock
- दरअसल, चुनावों में इस्तेमाल होने वाली ये नीली स्याही कोई आम स्याही नहीं है। मैसूर पेंट एंड वार्निश लिमिटेड नाम की एक कंपनी इसका प्रोडक्शन करती है। यहां ये भी जान लें कि इस स्याही का इस्तेमाल केवल और केवल चुनावों में किया जाता है।
National Voters' Day 2024: अंगुली पर लगाई जाने वाली स्याही न मिटने की वजह क्या है?
- फोटो : istock
रिटेल में नहीं बिकती
- कंपनी द्वारा जो नीली स्याही तैयार की जाती है, उसे सिर्फ चुनाव से जुड़ी एजेंसियां या फिर सरकार खरीदती है। इसके अलावा रिटेल में ये नहीं बेची जाती और न ही किसी अन्य कंपनी को इसे बेचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
National Voters' Day 2024: अंगुली पर लगाई जाने वाली स्याही न मिटने की वजह क्या है?
- फोटो : istock
लंबे समय तक न मिटने का ये है कारण
- अंगुली में लगने के बाद इस स्याही को कम से कम 72 घंटे तक त्वचा से नहीं मिटाया जा सकता। इस स्याही को बनाने के लिए सिल्वर नाइट्रेट केमिकल का इस्तेमाल होता है और जैसे ही ये स्याही पानी के संपर्क में आती है, तो ये रंग बदलकर काली हो जाती है जिसके बाद इसे मिटाना और मुश्किल नजर आता है।
विज्ञापन
National Voters' Day 2024: अंगुली पर लगाई जाने वाली स्याही न मिटने की वजह क्या है?
- फोटो : istock
- वहीं, अंगुली पर जब स्याही लगती है, तो इसमें पहले से मौजूद सिल्वर नाइट्रेट हमारे शरीर में मौजूद नमक के साथ मिल जाता है और सिल्वर क्लोराइड बनाता है। वहीं, जब ये सिल्वर क्लोराइड पानी में घुलता है और त्वचा से जुड़ा रहता है, तो साबुन की मदद से भी इसे मिटाया नहीं जा सकता है।