एक व्यवस्थित निवेश हमेशा आपको अच्छा रिटर्न देता है। अगर आपके पास अच्छी फाइनेंशियल नॉलेज है, तो आप कम समय में इन्वेस्टेमेंट के जरिए अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर आप मात्र 15 साल निवेश करके 5 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड एसाईपी में निवेश करना होगा। मैच्योरिटी के समय मिलने वाले इन पैसोें का इस्तेमाल आप अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई या उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा आप इन पैसों का उपयोग दूसरी जगहों पर भी कर सकते हैं। भारत में बड़े पैमाने पर लोग म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं। बीते कुछ सालों में म्यूचुअल फंड ने शानदर प्रदर्शन किया है। इससे निवेशकों को काफी फायदा हुआ है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि कैसे आप 15 साल निवेश करके 5 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं?
MF SIP: बच्चों के भविष्य के लिए इस स्कीम में करें निवेश, 15 साल में इकट्ठा कर सकेंगे 5 करोड़ रुपये
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन