बीते कुछ सालों में भारत के भीतर म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। पहले जहां निवेश के लिए ज्यादातर लोग एफडी या भारत सरकार की स्कीमों का चुनाव करते थे। वहीं अब कई लोग इन्वेस्टमेंट के लिए म्यूचुअल फंड, शेयर आदि का चुनाव कर रहे हैं। हालांकि म्यूचुअल फंड, क्रिप्टो करेंसी या स्टॉक मार्केट में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के आधीन जरूर आते हैं। वहीं इन इन्वेस्टमेंट पर मिलने वाला रिटर्न भी काफी अच्छा होता है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते ज्यादातर लोग अपने पैसों को इन्हीं क्षेत्रों में निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका ध्यान म्यूचुअल फंड से पैसों को निकालते समय रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते, तो ज्यादा संभावना है कि आपको एक बड़े वित्तीय घाटे का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इन बातों के बारे में विस्तार से -
Mutual Fund Investment: म्यूचुअल फंड से निकालने जा रहे हैं पैसे, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन