फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय कभी न करें ये गलतियां, वरना लग जाएगी चपत, जानें कैसे

Mon, 11 Apr 2022 10:23 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 11 Apr 2022 10:23 AM IST
विज्ञापन
Money Transfer Safety Tips: Online Money Transfer Dont Make These Mistakes Money Will Be Debited from Account
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

भले ही आज बैंकिंग क्षेत्र में कई बड़े बदलाव हो गए हैं, लेकिन अगर कुछ समय पहले पीछे जाएंगे तो आपको दिखेगा कि पहले अगर किसी को पैसे भेजने होते थे तो इसके लिए बैंक जाना ही पड़ता था। पहले बैंक जाओ पैसों की स्लिप भरो और तब जाकर कहीं सामने वाले व्यक्ति के बैंक खाते में पैसे पहुंच पाते थे। लेकिन अब ये सब ऑनलाइन हो गया है और मोबाइल पर एक क्लिक के जरिए आप किसी को भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इस डिजिटली दौर में पैसे भेजना जितना आसान हो गया है, उतना ही हमें कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि हमारी एक छोटी सी गलती किसी गलत खाते में पैसे ट्रांसफर करवा सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि जब आप ऑनलाइन किसी को पैसे ट्रांसफर करें, तो किन बातों का ध्यान रखें। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Money Transfer Safety Tips: Online Money Transfer Dont Make These Mistakes Money Will Be Debited from Account
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

खाते की जानकारी

  • अगर आप किसी को ऑनलाइन पैसे भेजना चाहते हैं, तो आप एनईएफटी, आईएमपीएस और आरटीजीएस जैसे माध्यमों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस दौरान ध्यान दें कि सभी चीजें सही हों, नहीं तो पैसे गलत खाते में जा सकते हैं।
Money Transfer Safety Tips: Online Money Transfer Dont Make These Mistakes Money Will Be Debited from Account
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

बैंक खाता संख्या

  • सबसे ज्यादा गलती जिस चीज में होती है, वो है बैंक खाता संख्या। अगर आपसे अकाउंट नंबर की एक भी संख्या गलत होती है, तो फिर ऐसी स्थिति में पैसा गलत बैंक खाते में चला जाता है और उसे वापस पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Money Transfer Safety Tips: Online Money Transfer Dont Make These Mistakes Money Will Be Debited from Account
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : Istock

आईएफएससी कोड

  • अगर आप किसी को पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं, तो आपको आईएफएससी कोड ध्यान से भरना चाहिए। दरअसल, हर बैंक ब्रांच का अलग-अलग आईएफएससी कोड होता है।
विज्ञापन
Money Transfer Safety Tips: Online Money Transfer Dont Make These Mistakes Money Will Be Debited from Account
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
  • ऐसे में अगर ये किसी अन्य बैंक से मैच हो जाए और साथ ही खाता संख्या में उसी बैंक से मैचे हो जाए। तो ऐसी स्थिति में पैसे किसी गलत खाते में ट्रांसफर हो सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed