फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LPG Gas Crisis: गैस सिलिंडर में तो नहीं हो रही गड़बड़ी? डिलीवरी लेते समय इन 4 तरीकों से करें चेक

Tue, 07 Apr 2026 08:10 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Tue, 07 Apr 2026 08:10 AM IST
सार

LPG Consumer Safety Tips: जिस तरह से गैस सिलिंडर को लेकर लोगों को किल्लत हो रही है। ऐसे में आप जब भी गैस सिलिंडर की डिलीवरी लें, तो आपको कुछ चीजों को चेक करना चाहिए ताकि आपके साथ डिलीवरी बॉय धोखाधड़ी न कर पाए।

विज्ञापन
LPG Gas Cylinder Check: 4 Ways to Verify Cylinder Quality at Delivery and Avoid Fraud
एलपीजी सिलिंडर की डिलीवरी लेते समय क्या-क्या चीजें चेक करें? - फोटो : Amar Ujala

LPG Cylinder Safety Check: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच अधिकतर देशों में एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत देखने को मिल रही है। हालांकि, भारत सरकार ने ये साफ किया है कि देश में एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। हालांकि, लोगों को पहले के मुकाबले एलपीजी सिलिंडर की डिलीवरी देरी से जरूर हो रही है।



ऐसे में अगर आपने गैस सिलिंडर बुक किया है और अब आपके घर पर गैस सिलिंडर की डिलीवरी हो रही है, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। चलिए जानते हैं गैस सिलिंडर की डिलीवरी लेते समय किन चीजों को चेक करना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

LPG Gas Cylinder Check: 4 Ways to Verify Cylinder Quality at Delivery and Avoid Fraud
एलपीजी सिलिंडर की डिलीवरी लेते समय क्या-क्या चीजें चेक करें? - फोटो : Adobe stock

गैस सिलिंडर की डिलीवरी लेते समय किन बातों का ध्यान रखें?

वजन चेक करें

  • सिलिंडर लेते समय उसका वजन जरूर चेक करें
  • एलपीजी सिलिंडर में गैस पूरी है या नहीं इसके लिए सिलिंडर का वजन करवाना न भूलें
  • अगर सिलिंडर का वजन कम है तो डिलीवरी न लें और दूसरे सिलिंडर के लिए बोलें
LPG Gas Cylinder Check: 4 Ways to Verify Cylinder Quality at Delivery and Avoid Fraud
एलपीजी सिलिंडर की डिलीवरी लेते समय क्या-क्या चीजें चेक करें? - फोटो : Adobe stock

सील और सेफ्टी कैप

  • अगर आप सिलिंडर की डिलीवरी ले रहे हैं तो सील और सेफ्टी कैप जरूर चेक करें
  • ठीक से देखें कि सिलिंडर के ऊपर लगी सेफ्टी कैप सिलिंडर पर जरूर लगी हो
विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Gas Cylinder Check: 4 Ways to Verify Cylinder Quality at Delivery and Avoid Fraud
एलपीजी सिलिंडर की डिलीवरी लेते समय क्या-क्या चीजें चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

लीकेज जरूर देखें

  • एलपीजी सिलिंडर अगर लीक हो रहा है, तो ये आपको दिक्कत दे सकता है
  • इसलिए डिलीवरी लेते समय डिलीवरी बॉय से लीकेज चेक करवाना न भूलें
  • अगर चूल्हे पर लगाने के बाद सिलिंडर लीक होता है, तो तुरंत एजेंसी से संपर्क करें
विज्ञापन
LPG Gas Cylinder Check: 4 Ways to Verify Cylinder Quality at Delivery and Avoid Fraud
एलपीजी सिलिंडर की डिलीवरी लेते समय क्या-क्या चीजें चेक करें? - फोटो : अमर उजाला

एक्सपायरी डेट चेक करना न भूलें

  • सिलिंडर की एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें
  • सिलिंडर पर A-26, B-26, C-26 और D-26 नंबर लिखा हो सकता है
  • पहले अक्षर यानी A महीने को दर्शाता है यानी A का मतलब जनवरी-मार्च, B का मतलब अप्रैल-जून, C का मतलब जुलाई-सितंबर और D का मतलब अक्तबूर-दिसंबर होता है
  • जबकि, पीछे लिखे नंबर का मतलब साल होता है जैसे- 26 मतलब 2026
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed