फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LPG Gas Price: मार्च में रसोई गैस के दाम में हो सकता है बदलाव, जानें क्या है वजह

Mon, 28 Feb 2022 01:17 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 28 Feb 2022 01:17 PM IST
विज्ञापन
LPG cylinder price may be a change in March know what is the reason
मार्च में रसोई गैस के दाम में हो सकता है बदलाव - फोटो : i stock

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमत तय की जाती है। वहीं इस बार रूस-यूक्रेन की जंग के बीच एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी किए जाएंगे। रूस-यूक्रेन युद्ध का असर पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है, कि मार्च 2022 में इसकी कीमत में बदलाव होने सकते हैं। हालांकि, 6 अक्तूबर 2021 के बाद से घरेलू एलपीजी सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं इस दौरान कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में अच्छा-खासा बदलाव देखने को मिला है। साथ ही कच्चे तेल की कीमतें भी 102 डॉलर प्रति बैरल को पार चुकी हैं। आम आदमी की रसोई पर एलपीजी गैस के दाम का सीधा असर होता है, इसलिए लोगों की नजर इस पर सबसे ज्यादा टिकी रहती है। ऐसे में ये खबर आपके लिए भी बेहद जरूरी साबित हो सकती है। ये देखना दिलचस्प होगा कि एक मार्च को सिलेंडर की कीमतों में किस तरह के बदलाव नजर आएंगे।  

LPG cylinder price may be a change in March know what is the reason
मार्च में रसोई गैस के दाम में हो सकता है बदलाव - फोटो : i stock

पांच महीनों से नहीं बदली कीमत

वर्तमान में चल रहे पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव भी एक कारण है, कि नॉन-सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में कई महीने से राहत बनी हुई है। कच्चे तेल के दाम में इजाफा होने के बाद भी अक्तूबर से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम टस से मस नहीं हुए हैं। ऐसे में यही आशंका जताई जा रही है कि चुनाव के बाद यानी 7 मार्च के बाद कभी भी एलपीजी सिलेंडर के दाम 100 से 200 रुपये तक बढ़ सकते हैं।

LPG cylinder price may be a change in March know what is the reason
मार्च में रसोई गैस के दाम में हो सकता है बदलाव - फोटो : i stock

कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता
बात की जाए कमर्शियल सिलेंडर की, तो अक्तूबर 2021 से एक फरवरी 2022 के बीच इन सिलेंडर के दाम में 170 रुपये का इजाफा हुआ है। 1 अक्तूबर को दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1736 रुपये था। वहीं नवंबर में ये बढ़कर 2000 रुपये का हुआ और दिसंबर में ये 2101 रुपये का हो गया। हालांकि, इसके बाद जनवरी 2022 में ये फिर से सस्ता हुआ और फरवरी में सस्ता होकर 1907 रुपये का हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
LPG cylinder price may be a change in March know what is the reason
मार्च में रसोई गैस के दाम में हो सकता है बदलाव - फोटो : i stock

इस समय एलपीजी सिलेंडर की कीमत
वहीं अगर घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस समय दिल्ली- मुंबई में लगभग 900 रुपये है, कोलकाता में 926 रुपये, वहीं चेन्नई में 916 रुपये का है। इन सिलेंडर में 14.2 किलो गैस होती है। 

विज्ञापन
LPG cylinder price may be a change in March know what is the reason
मार्च में रसोई गैस के दाम में हो सकता है बदलाव - फोटो : i stock

634 रुपये में भी मिलता है एलपीजी सिलेंडर
इसके अलावा अगर आपका परिवार छोटा है और आप इससे कम गैस में भी अपना काम चला सकते हैं, तो दिल्ली में रहने वाले लोग 634 रुपये में भी एलपीजी सिलेंडर ला सकते हैं। इसमें आपको केवल 10 किलो गैस मिलती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed