भारत की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी का आईपीओ इस वित्तीय वर्ष में आने की संभावनाएं कम मानी जा रही है। इसमें अभी और समय लगने की बात कही जा रही है। ऐसे में सभी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर इसके पीछे क्या वजह है। दरअसल, इसके पीछे की वजह बताई जा रही है, कि इसके वैल्यूएशन का काम अभी बाकी है। जिसके चलते पूरा मामला अटका हुआ है। एक मर्चेंट बैंकर के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि वैल्यूएशन में जरूरत से ज्यादा समय लग रहा है। जिसके चलते अभी तक इससे जुड़ी औपचारिकताएं भी पूरी नहीं हुई हैं। दरअसल, कई मामले हैं जिनके कारण वैल्यूएशन पूरा करने में दिक्कत आ रही है। इतना ही नहीं वैल्यूएशन पूरी होने के बाद भी आईपीओ से जुड़ी रेगुलेटरी प्रॉसेस को पूरा होने में वक्त लगेगा। यही वजह है कि इसमें अभी और भी अधिक समय लगने की संभावना बताई जा रही है।
LIC IPO: इस साल एलआईसी का आईपीओ नहीं आने की उम्मीद, यहां जानिए आखिर क्यों हो रही है देर
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 21 Dec 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन