LIC Jeevan Tarun Plan: हर माता पिता अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की प्लानिंग काफी पहले से करने लगते हैं। ऐसे में वे काफी पहले से पैसों को इकट्ठा करने की शुरुआत कर देते हैं। हालांकि, अच्छी मात्रा में पैसों को इकट्ठा करने के लिए आपको स्मार्ट ढंग से इन्वेस्टमेंट करनी चाहिए। ऐसा करके आप कम समय में अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ देश में कई लोग ऐसे भी हैं, जो निवेश के लिए सुरक्षित विकल्प की तलाश करते हैं।
ऐसे में अगर आप अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए पैसों को इकट्ठा करने की योजना बना रहे हैं, तो आज हम आपको एलआईसी की एक खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम जीवन तरुण प्लान है। देश में कई लोग एलआईसी की इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
2 of 5
LIC Jeevan Tarun Plan
- फोटो : Istock
एलआईसी जीवन तरुण प्लान के अंतर्गत परिपक्वता लाभ तब मिलता है, जब आपके बच्चे की आयु 25 वर्ष हो जाती है। मान लीजिए अगर आपके बच्चे की आयु 7 वर्ष है, तो इस स्थिति में जब वह 25 वर्ष का हो जाएगा। उस समय आपको स्कीम का लाभ मिलेगा। ऐसे में स्कीम की परिपक्वता अवधि 18 वर्ष की होगी।
3 of 5
LIC Jeevan Tarun Plan
- फोटो : istock
इस स्कीम में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 90 दिनों की होनी जरूरी है। वहीं बात अगर अधिकतम आयु की करें, तो वह 12 वर्ष है। अगर आपके बच्चे की उम्र 12 साल है और आप इस स्कीम में प्रीमियम का भुगतान शुरू करते हैं।
4 of 5
LIC Jeevan Tarun Plan
- फोटो : istock
इस स्थिति में आपका न्यूनतम 5 लाख रुपये के सम एश्योर्ड के साथ पॉलिसी टर्म 13 साल का होगा। अगर आप रोजाना 150 रुपये की बचत करते हैं। इस स्थिति में आपको सालाना जीवन तरुण प्लान में 55 हजार रुपये का प्रीमियम भरना होगा।
5 of 5
LIC Jeevan Tarun Plan
- फोटो : Istock
ऐसे में 8 सालों में आपका कुल प्रीमियम 4,40,665 रुपये हो जाएगा। इसके अलावा आपको इस पर 2,47,000 हजार रुपये का बोनस भी मिलेगा। वहीं सम एश्योर्ड 5 लाख का होगा। वहीं 97,500 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट भी आपको मिलेगा। ऐसे में आप इस स्कीम में निवेश करके 8,44,500 रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।