फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kitchen Cleaning Tips: किचन की टाइल्स हो गई है पीली और चिपचिपी? ये घरेलू उपाय करेंगे कमाल

Mon, 05 Jan 2026 03:29 PM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 05 Jan 2026 03:29 PM IST
सार

Kitchen Cleaning Tips: अगर आपकी रसोई के टाइल्स पर भी चिकनाई के दाग लगे हैं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको बताएंगे कि इन दागों को कैसे हटाया जा सकता है। 

विज्ञापन
Kitchen Cleaning Tips Oil and Grease Stains on Kitchen Tiles Remedies to Remove
रसोई के टाइल्स पर लगे हैं तेल के चिकनाई वाले दाग तो इन नुस्खों से करें साफ - फोटो : अमर उजाला
Kitchen Cleaning Tips: रसोई घर ऐसा स्थान है जहां रोजाना दिन में कई बार खाना बनता है और इसी वजह से वहां तेल-मसालों की चिकनाई जमा होना आम बात है। आप कितना भी बचाकर कुकिंग करें, लेकिन फिर भी गैस चूल्हे के आसपास लगी टाइल्स पर समय के साथ जिद्दी चिकनाई के दाग जम जाते हैं, जिन्हें साफ करना मुश्किल लगने लगता है।


नियमित सफाई के बावजूद ये दाग हटते नहीं और रसोई के लुक को पूरी तरह से खराब कर देते हैं। बाजार में मिलने वाले महंगे क्लीनर हर किसी के लिए सही नहीं होते और कभी-कभी टाइल्स को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में अगर आप आसान, सस्ते और घरेलू तरीकों की तलाश में हैं, तो ये लेख आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से आप बिना ज्यादा मेहनत के रसोई की टाइल्स पर जमी चिकनाई को आसानी से साफ कर सकते हैं और अपनी किचन को फिर से चमकदार बना सकते हैं। खास बात तो ये है कि इन नुस्खों को ट्राई करने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च भी नहीं करने होंगे। 
Kitchen Cleaning Tips Oil and Grease Stains on Kitchen Tiles Remedies to Remove
पहला नुस्खा

नींबू में मौजूद एसिड और बेकिंग सोडा की सफाई करने वाली क्षमता चिकनाई हटाने में काफी असरदार होती है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को टाइल्स पर जमी चिकनाई वाले हिस्से पर लगाएं और 10–15 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद गीले स्क्रबर या कपड़े से हल्के हाथों से रगड़ें और साफ पानी से पोंछ लें। टाइल्स तुरंत साफ और चमकदार नजर आएंगी।

 
Kitchen Cleaning Tips Oil and Grease Stains on Kitchen Tiles Remedies to Remove
दूसरा नुस्खा

सिरका चिकनाई को घोलने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले तो एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और गर्म पानी मिलाएं। इस मिश्रण को टाइल्स पर स्प्रे करें और 5–10 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद सूखे या गीले कपड़े से पोंछ लें। पुराने और जिद्दी दागों के लिए ये तरीका काफी कारगर माना जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kitchen Cleaning Tips Oil and Grease Stains on Kitchen Tiles Remedies to Remove
तीसरा नुस्खा

रोजाना की चिकनाई हटाने के लिए ये सबसे आसान तरीका है। एक बाल्टी गुनगुने पानी में 1–2 चम्मच डिशवॉश लिक्विड मिलाएं। इसमें कपड़ा या स्पंज भिगोकर टाइल्स को साफ करें। डिशवॉश लिक्विड तेल को आसानी से काट देता है, जिससे टाइल्स पर जमा चिकनाई निकल जाती है।

 
विज्ञापन
Kitchen Cleaning Tips Oil and Grease Stains on Kitchen Tiles Remedies to Remove
चौथा नुस्खा

अगर टाइल्स पर बहुत पुराने और जिद्दी दाग हों तो बेकिंग सोडा और डिशवॉश लिक्विड को मिलाकर इस्तेमाल करें। दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट बनाएं और दाग वाली जगह पर लगाएं। 10 मिनट बाद स्क्रबर से हल्का रगड़ें और साफ पानी से पोंछ लें। इससे टाइल्स की चिकनाई पूरी तरह साफ हो जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed