PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती देने के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। जैसे- केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। हर चार महीने में इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। योजना के अंतर्गत अब तक कुल 17 किस्तें जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 18वीं किस्त की है। ऐसे में इस बार भी करोड़ों किसानों को किस्त का लाभ मिलेगा, लेकिन क्या आप इस योजना से जुड़े हैं? क्या आपको किस्त का लाभ मिलता है? अगर नहीं तो आप इस योजना में आवेदन करके किस्त का लाभ उठा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पीएम किसान योजना में आप कैसे आवेदन कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसके प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6694b08cc61aa09fef0b9c09","slug":"kisan-samman-nidhi-18th-kist-how-to-apply-for-pm-kisan-yojana-2024-07-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: आपको भी चाहिए अगर 18वीं किस्त का लाभ? तो किसान तुरंत करें इस तरीके से आवेदन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: आपको भी चाहिए अगर 18वीं किस्त का लाभ? तो किसान तुरंत करें इस तरीके से आवेदन
Mon, 15 Jul 2024 10:48 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 15 Jul 2024 10:48 AM IST
विज्ञापन
पीएम किसान योजना में आवेदन का तरीका क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना में आवेदन का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
किसान ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
स्टेप 1
- अगर आप पात्र हैं और पीएम किसान योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होता है
पीएम किसान योजना में आवेदन का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां पर कई ऑप्शन दिखेंगे जिसमें से एक है 'न्यू फॉर्मर रजिस्ट्रेशन'
- आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है और यहां पर मांगी गई जरूरी जानकारियों को दर्ज करना है
- फिर आपको कैप्चा कोड यहां पर भरना है
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना में आवेदन का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फिर आपको ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करना है और अपके मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आएगा उसे यहां पर दर्ज करना है
- फिर एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आपको संबंधित दस्तावेजों को अपलोड करना है
- ऐसा करके आप अपना आवेदन कर सकते हैं जिसके बाद आप योजना से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना में आवेदन का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
ये काम जरूर करवा लें:-
- आप योजना में आवेदन कर सकते हैं तो इसके साथ ही आपको ई-केवाईसी करवानी है, ताकि आपको किस्त का लाभ मिल सके
- योजना से जुड़ने के बाद आपको भू-सत्यापन का काम और अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाना भी जरूरी है।