फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jan Dhan Yojana: क्या हर कोई खुलवा सकता है जन धन बैंक खाता? यहां जानें क्या आप हैं पात्र

Thu, 12 Jun 2025 07:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 12 Jun 2025 07:44 AM IST
सार

Jan Dhan Bank Account Kaun Khulwa Sakta Hai: प्रधानमंत्री जन धन योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत पात्र लोगों के बैंक खाते खोले जाते हैं। आप यहां जान सकते हैं कि क्या आपका बैंक खाता खुल सकता है या नहीं। 

विज्ञापन
Jan Dhan Yojana Eligibility to Open an Account Zero Balance Know Benefits
जन धन बैंक खाता कौन खुलवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana Eligibility: राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं में सब्सिडी देने के अलावा आर्थिक लाभ देने जैसी योजनाएं शामिल हैं। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री जन धन योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है।



इस जन धन योजना को भारत सरकार ने वर्ष 2014 में शुरू किया था जिसके तहत पात्र लोगों के बैंक खाते खोले गए। शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में रहने वाले लोगों के बैंक खाते अलग-अलग बैंकों में खोले गए। ऐसे में अगर आप भी जन धन खाता अब खुलवाना चाहते हैं तो क्या आप खुला सकते हैं? क्या हर कोई जन धन बैंक खाता खुलवा सकता है या नहीं? क्या इस योजना से जुड़ने के लिए कोई पात्रता सूची है या नहीं? तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में...

Trending Videos
Jan Dhan Yojana Eligibility to Open an Account Zero Balance Know Benefits
जन धन बैंक खाता कौन खुलवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

जानें कौन लोग नहीं खुलवा सकते जन धन खाता

  • अगर किसी की सरकारी नौकरी (केंद्र और राज्य सरकार में काम करने वाला व्यक्ति) है तो वो जन धन खाता नहीं खुलवा सकता
  • अगर आप सरकारी नौकरी से रिटायर्ड हैं
  • अगर आप टैक्स भरते हैं
  • अगर आप आर्थिक रूप से संपन्न हैं आदि
Jan Dhan Yojana Eligibility to Open an Account Zero Balance Know Benefits
जन धन बैंक खाता कौन खुलवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

पात्रता और लाभ जानें

  • जिसकी उम्र 10 वर्ष से अधिक है वो अपना जन धन खाता खुलवा सकता है, लेकिन ध्यान रहे कि बीमा का लाभ सिर्फ 18 साल से 59 साल के बीच की उम्र के लोगों को ही मिलता है
  • खाताधारक को एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमार कवर और मृत्यु होने पर 30 हजार रुपये का जीवन बीमा लाभ देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jan Dhan Yojana Eligibility to Open an Account Zero Balance Know Benefits
जन धन बैंक खाता कौन खुलवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

पात्र लोग ऐसे खुलवा सकते हैं बैंक खाता:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी जन धन बैंक खाता खुलवाने के लिए पात्र हैं तो आप ये अकाउंट खुलवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी बैंक की शाखा में जाना है
  • यहां पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिलकर आपको जन धन बैंक खाता खुलवाने वाला फॉर्म लेना है
  • फिर इस फॉर्म को भर दें जिसमें आपकी कुछ जानकारियां मांगी जाती हैं
विज्ञापन
Jan Dhan Yojana Eligibility to Open an Account Zero Balance Know Benefits
जन धन बैंक खाता कौन खुलवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इस भरे हुए फॉर्म के साथ आपको अपने ऑरिजिनल दस्तावेज की कॉपी लगानी होती है
  • इसमें आप आधार कार्ड और एक एड्रेस प्रूफ की कॉपी लगा सकते हैं
  • अपने साथ ऑरिजिनल दस्तावेज लेक जरूर जाएं, क्योंकि हो सकता है कि अधिकारी ये दस्तावेज देखें
  • इसके बाद संबंधित अधिकारी को फॉर्म जमा करवा दें और सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका जन धन बैंक खाता खोल दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed