ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी का नाम इन दिनों काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। हाल ही में जैक डॉर्सी ने भारत सरकार पर आरोप लगाते हुए एक बड़ी बात कही है। उनके मुताबिक सरकार ने कृषि कानूनों के खिलाफ ट्विटर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन करने वाले अकाउंट्स को बैन करने के लिए कहा था। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार ने उन पर दबाव बनाया था। इसके अलावा उनको भारत में ट्विटर बंद करने की धमकी भी दी गई थी। ऐसे में भारत में जैक डॉर्सी की चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको जैक डॉर्सी की लाइफस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं। यह बिलेनियर अपनी साफ सुथरी छवि को लेकर काफी मशहूर रहा है। इसके अलावा जैक अपनी जिंदगी को अलग अंदाज से जीने के लिए भी जाने जाते हैं। इनका जन्म 19 नवंबर, 1976 को अमेरिका के सेंट लुईस में हुआ था।
पहली बार बड़े विवाद में आया ट्विटर के पूर्व CEO का नाम, इतनी संपत्ति के हैं मालिक, जीते हैं ऐसी जिंदगी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 13 Jun 2023 03:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन