आयकर रिटर्न दाखिल करना हर व्यक्ति का कर्तव्य और एक जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान है। वहीं इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के बाद ये प्रक्रिया पूरी करने के लिए आपको ई-वेरीफाई करना जरूरी होता है। अगर तय समय सीमा में आपने आईटीआर वेरिफाई नहीं किया तो इसे इनवैलिड माना जाता है। अगर इसमें किसी भी प्रकार की दिक्कत आ रही है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ऑनलाइन आईटीआर फाइल करने के बाद ई-वेरीफाई करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। आपको जानकारी होनी चाहिए कि आप कई तरीकों से आईटीआर ई-वेरीफाई कर सकते हैं। आप आधार ओटीपी के जरिए, नेट बैंकिंग के जरिए ई-फाइलिंग अकाउंट में लॉग इन करके, डीमैट खाता संख्या के जरिए, बैंक अकाउंट नंबर के जरिए, बैंक एटीएम के जरिए, सीपीसी, बेंगलुरु को डाक के जरिए ITR-V की साइन कॉपी भेजकर भी आईटीआर ई-वेरीफाई कर सकते हैं। आज हम आपको आधार कार्ड के जरिए आईटीआर ई-वेरीफाई करने के बारे में बताने जा रहे हैं...
{"_id":"6213294f991768602c168512","slug":"itr-e-verification-know-the-process-of-itr-e-verification-through-your-aadhaar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ITR E-Verification: आईटीआर ई-वेरिफिकेशन में आ रही है दिक्कत, इस तरीके से आधार से करें वेरीफाई","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ITR E-Verification: आईटीआर ई-वेरिफिकेशन में आ रही है दिक्कत, इस तरीके से आधार से करें वेरीफाई
Mon, 21 Feb 2022 01:18 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:18 PM IST
विज्ञापन
आधार के जरिए करें आईटीआर ई-वेरिफिकेशन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार के जरिए करें आईटीआर ई-वेरिफिकेशन
- फोटो : istock
आधार के जरिए आईटीआर ई-वेरीफाई
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने ई-फाइलिंग खाते के एक्सेस के लिए https://www.incometax.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद क्विक लिंक के जरिए ई-वेरीफाई रिटर्न ऑप्शन सेलेक्ट करना है। यहां पर आपको आधार के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी के जरिए वेरिफाई का ऑप्शन सेलेक्ट करना है। इसके बाद ई-वेरीफाई स्क्रीन पर क्लिक करना होगा।
आधार के जरिए करें आईटीआर ई-वेरिफिकेशन
- फोटो : istock
- अगले स्टेप में आधार ओटीपी स्क्रीन पर चेक किए गए 'आधार डिटेल को वेरीफाई करने के लिए सहमत हूं' को चुनें। अब आधार ओटीपी जनरेट करें। अब आधार-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को एंटर करने के बाद (वैलिडेट) पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार के जरिए करें आईटीआर ई-वेरिफिकेशन
- फोटो : i stock
- इस बात का ध्यान रहे कि आपको सही ओटीपी दर्ज करने के लिए केवल तीन मौके दिए जाएंगे। वहीं एक ओटीपी सिर्फ 15 मिनट के लिए वैलिड होगा।
विज्ञापन
आधार के जरिए करें आईटीआर ई-वेरिफिकेशन
- फोटो : istock
- इसके बाद आपके सामने सक्सेस मैसेज और ट्रांजेक्शन आईडी वाला पेज आएगा। आप आगे के इस्तेमाल के लिए ट्रांजेक्शन आईडी को संभाल कर रख सकते हैं। प्रोसेस पूरा होने पर आपके ई-मेल और मोबाइल नंबर पर एक कंफर्मेशन मैसेज भेजा जाएगा।