{"_id":"62135ca2290c826eca781bbe","slug":"irctc-tatkal-ticket-book-irctc-launched-special-app-for-tatkal-ticket-booking","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC Tatkal Ticket App: आईआरसीटीसी ने शुरू किया तत्काल टिकट के लिए अलग एप, आसान शब्दों में समझें कैसे मिलेगी कंफर्म सीट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC Tatkal Ticket App: आईआरसीटीसी ने शुरू किया तत्काल टिकट के लिए अलग एप, आसान शब्दों में समझें कैसे मिलेगी कंफर्म सीट
आईआरसीटीसी ने तत्काल ट्रेन टिकट को बुक करने के लिए एक खास एप बनाया है। ये एप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अगर आपको सफर करने के लिए तत्काल ट्रेन टिकट को बुक करना है, तो इस एप के जरिए आप उसे आसानी से बुक कर सकेंगे। आईआरसीटीसी एप ओपन करने के बाद आपको प्रीमियम पार्टनर के सेक्शन में कंफर्म टिकट (Confirm Tkt) का एक ऑप्शन शो होगा। उस पर क्लिक करते ही आप कंफर्म टिकट एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे करेगा ये एप आपकी मदद?
इस एप पर तत्काल कोटे के तहत मौजूदा सीटों की जानकारी दी गई है। इस एप में टिकट बुक करने के लिए मास्टर लिस्ट भी है। इसमें आप अपनी यात्री से जुड़ी जानकारी पहले से ही सेव कर पाएंगे। ऐसे में टिकट बुक करते समय आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा और आपकी तत्काल टिकट तुरंत बुक हो जाएगी।
2 of 5
IRCTC Tatkal Ticket Book App
- फोटो : अमर उजाला
कहां से डाउनलोड कर सकते हैं इस एप को?
इस एप को गूगल प्ले स्टोर पर विजिट करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसे आईआरसीटीसी नेक्स्ट जेनरेशन मोबाइल एप से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
3 of 5
IRCTC Tatkal Ticket Book App
- फोटो : i stock
इस एप में आप अलग अलग ट्रेन नंबर को दर्ज करके उसमें उपलब्ध तत्काल सीटों के बारे में जान पाएंगे। इसका उपयोग करते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि टिकट बुकिंग होने के बाद भी वह वेटिंग में हो सकती है। आईआरसीटीसी के कंफर्म टिकट एप आने के बाद रेल में सफर करने वाले कई यात्रियों को फायदा होगा। इससे उन्हें तत्काल टिकट को बुक करते समय काफी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
IRCTC Tatkal Ticket Book App
- फोटो : i stock
एप पर आ रही है दिक्कत तो करें ये काम
वहीं दूसरी तरफ इस एप का उपयोग करने वाले कई यूजर्स को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। कई यूजर्स को इस बात की शिकायत है कि एप पर रजिस्ट्रेशन के दौरान ओटीपी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
IRCTC Tatkal Ticket Book App
- फोटो : IRCTC
अगर आपके पास भी रजिस्ट्रेशन के दौरान ओटीपी नहीं आ रहा है, तो इस स्थिति में आप कुछ समय इंतजार करके दोबारा रिसेंड ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करें। ऐसे में ओटीपी तुरंत आपके मोबाइल नंबर पर आ जाएगा। उसके बाद आप आसानी से इस एप पर रजिस्ट्रेशन करके तत्काल ट्रेन टिकट को बुक कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।