फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: नेपाल में इन खूबसूरत जगहों पर घुमाने के लिए IRCTC लाया है टूर पैकेज, सिर्फ इतने रुपये है किराया

Wed, 30 Aug 2023 11:58 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 30 Aug 2023 11:58 AM IST
विज्ञापन
IRCTC Nepal Tour Package 2023 Check Price And All Other Tour Details Here In Hindi
IRCTC Nepal Tour Package 2023 - फोटो : Pixabay

IRCTC Nepal Tour Package 2023: अगर आप सितंबर महीने में किसी जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत नेपाल में घूमने का मौका मिल रहा है। नेपाल एक बेहद ही खूबसूरत देश है। हर साल बड़ी संख्या में देश विदेश से पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं। इसके अलावा पर्वतारोहियों और रोमांच का लुत्फ उठाने वाले लोगों के लिए भी नेपाल काफी अच्छा डेस्टिनेशन है। नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर भी स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। अगर आप भारतीय हैं, तो इस देश में जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। ऐसे में अगर आप इस जगह पर घूमना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -

IRCTC Nepal Tour Package 2023 Check Price And All Other Tour Details Here In Hindi
IRCTC Nepal Tour Package 2023 - फोटो : Pixabay

इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको नेपाल में काठमांडू और पोखरा घूमने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको हवाई सफर करने का मौका यहां मिल रहा है। 

IRCTC Nepal Tour Package 2023 Check Price And All Other Tour Details Here In Hindi
IRCTC Nepal Tour Package 2023 - फोटो : Istock

इस टूर पैकेज की शुरुआत 24 सितंबर, 2023 को कोच्ची से हो रही है। इस टूर पैकेज का नाम NEPAL AIR PACKAGE EX KOCHI है। इसका पैकेज कोड SEO11 है। इसमें आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक यात्रा करने का मौका मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Nepal Tour Package 2023 Check Price And All Other Tour Details Here In Hindi
IRCTC Nepal Tour Package 2023 - फोटो : Istock

इस यात्रा के दौरान आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। टूर के दौरान नेपाल में आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। 

विज्ञापन
IRCTC Nepal Tour Package 2023 Check Price And All Other Tour Details Here In Hindi
IRCTC Nepal Tour Package 2023 - फोटो : istock

वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको 59,610 रुपये का भुगतान करना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 50,460 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 50,320 रुपये खर्च करने होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed