फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: वंदे भारत ट्रेन से आईआरसीटीसी करा रहा मां वैष्णो देवी के दर्शन, सिर्फ इतने रुपये है किराया

Mon, 27 Nov 2023 01:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 27 Nov 2023 01:48 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Mata Vaishnodevi By Vande Bharat Tour Package 2023 Check Fare Price And Complete Tour Details
IRCTC Tour Package - फोटो : एजेंसी

IRCTC Tour Package: अगर आप दिसंबर महीने में किसी धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको मां वैष्णो देवी के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। मां वैष्णो देवी का मंदिर काफी लोकप्रिय धार्मिक स्थल है। हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां पर माता का दर्शन करने के लिए आते हैं। मां वैष्णो देवी का मंदिर जम्मू में कटरा नगर की समीप की पहाड़ियों पर स्थित है। इनको त्रिकूटा की पहाड़ियों के नाम से जाना जाता है। इन्हीं पहाड़ियों पर लगभग 5200 फीट की ऊंचाई पर माता रानी का मंदिर है। माता वैष्णो देवी के इस टूर पैकेज में आपको वंदे भारत ट्रेन से यात्रा कराई जाएगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

IRCTC Mata Vaishnodevi By Vande Bharat Tour Package 2023 Check Fare Price And Complete Tour Details
IRCTC Tour Package - फोटो : एजेंसी

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI BY VANDE BHARAT है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 2 दिसंबर, 2023 को दिल्ली से हो रही है। यह टूर पैकेज कुल 1 रातों और 2 दिनों का है।

IRCTC Mata Vaishnodevi By Vande Bharat Tour Package 2023 Check Fare Price And Complete Tour Details
IRCTC Tour Package - फोटो : PTI

पैकेज के अंतर्गत आपको वंदे भारत ट्रेन में दिल्ली से कटरा ले जाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। 

DDA Housing Scheme: दिल्ली में 11.5 लाख रुपये में मिल रहे फ्लैट, DDA की हाउसिंग स्कीम में ऐसे करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Mata Vaishnodevi By Vande Bharat Tour Package 2023 Check Fare Price And Complete Tour Details
IRCTC Tour Package - फोटो : अमर उजाला

यात्रा करते समय आपके ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की व्यवस्था की जाएगी। ऐसे में आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी होगी। इसके अलावा आपके ठहरने के लिए होटल का भी इंतजाम किया जाएगा। 

विज्ञापन
IRCTC Mata Vaishnodevi By Vande Bharat Tour Package 2023 Check Fare Price And Complete Tour Details
IRCTC Tour Package - फोटो : istock

अगर बात किराये की करें, तो अकेले घूमने पर आपको 9,145 रुपये खर्च करने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 7,660 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 7,290 रुपये खर्च करने होंगे।

PM Kisan Yojana: इस दिन सरकार जारी कर सकती है पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त, जानिए क्या है अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed