IRCTC Food Order App: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए रोजाना काफी संख्या में ट्रेन चलाता है। ये ट्रेन यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती है। इसके अलावा ट्रेन में यात्रा के दौरान शौचालय की व्यवस्था होती है, एसी और खानपान की सुविधा भी होती है। बात अगर खाने की करें, तो कुछ ट्रेनों को छोड़कर लगभग सभी में पेंट्री होती है। जहां से यात्रियों को चाय, पानी और खाने की चीजें दी जाती हैं। पर कभी न कभी आपका मन भी ये करता होगा कि काश यहां मेरी पसंद का कुछ मिल जाए? अगर आप भी ट्रेन से यात्रा के दौरान ऐसा कुछ सोचते हैं, तो ऐसा हो सकता है। आप चाहें तो अपनी सीट पर लजीज और अपना पसंदीदा खाना मंगवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप ये कैसे मंगवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में सीट पर खाना मंगवाने के प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64955f9c79a75f61d40a2cc5","slug":"irctc-food-order-app-how-to-order-food-while-travelling-in-train-follow-this-process-2023-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: ट्रेन में अपनी सीट पर ही मंगवा सकते हैं पसंदीदा खाना, ऑर्डर करने का तरीका बेहद आसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: ट्रेन में अपनी सीट पर ही मंगवा सकते हैं पसंदीदा खाना, ऑर्डर करने का तरीका बेहद आसान
Sat, 24 Jun 2023 10:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 24 Jun 2023 10:12 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने का तरीका
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने का तरीका
- फोटो : istock
ट्रेन में सीट पर ऐसे मंगवा सकते हैं अपना पसंदीदा खाना:-
स्टेप 1
- अगर आप पेंट्रीकार के खाने के अलावा अपनी पसंद का कुछ खाना ऑर्डर करना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं
- इसके लिए आपको आईआरसीटीसी की ई-केटरिंग वेबसाइट www.ecatering.irctc.co.in पर जाना है
ट्रेन में ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको यहां पर अपना पीएनआर नंबर दर्ज करना है
- पीएनआर नंबर आपके टिकट के ऊपर होता है, आप यहां से देखकर इसे दर्ज कर सकते हैं
- फिर आपको अपना स्टेशन चुनना है
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब आप देखेंगे, तो आपके सामने खाने के रेस्टोरेंट की पूरी सूची आ जाएगी
- ऐसे में आप यहां से अपनी पसंद का कोई भी खाना चुन सकते हैं
- खाना चुनने के बाद आपको ऑनलाइन मोड से पेमेंट करना है और अगर आप चाहें तो कैश ऑन डिलीवरी भी कर सकते हैं
- इसके बाद आपकी सीट पर तय समय पर खाना पहुंच जाता है।
विज्ञापन
ट्रेन में ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने का तरीका
- फोटो : istock
इन 2 बातों का रखें ध्यान:-
- खाना मंगवाते समय आपको दो बातों का ध्यान रखना है। पहली ये कि आप अगर खाना ऑर्डर कर रहे हैं, तो आपके पास कंफर्म या वेटिंग टिकट होना जरूरी है
- इसके अलावा दूसरी बात ये जान लें कि आप इस सुविधा का लाभ सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक ही ले सकते हैं।