फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: दिवाली फेस्टिव सीजन में सिंगापुर और मलेशिया घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, जानिए किराया

Tue, 15 Oct 2024 05:37 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 15 Oct 2024 05:37 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Diwali Special Singapore And Malaysia Tour Package From Mumbai Check Fare Price And Other Details Here
IRCTC Diwali Special Singapore And Malaysia Tour Package - फोटो : AdobeStock

IRCTC Diwali Special Singapore And Malaysia Tour Package: दिवाली के फेस्टिव सीजन में आईआरसीटीसी आपको घुमाने के लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको दक्षिण एशिया के दो खूबसूरत देश सिंगापुर और मलेशिया घूमने का मौका मिल रहा है। ये दोनों देश एक दूसरे के काफी करीब हैं। नजदीक होने की वजह से इनके बीच इतिहास, संस्कृति और अर्थव्यवस्था के मामले में एक दूसरे से काफी जुड़ाव है। यहां घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं।

इन दोनों देशों में आपको सांस्कृतिक विविधता देखने को मिलेगी। इसके अलावा यहां पर्यटन के लिहाज से बहुत कुछ है। इसके अलावा दोनों देशों की प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत बीच हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Diwali Special Singapore And Malaysia Tour Package From Mumbai Check Fare Price And Other Details Here
IRCTC Diwali Special Singapore And Malaysia Tour Package - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम DIWALI SPECIAL SINGAPORE & MALAYSIA EX MUMBAI है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 6 रातों और 7 दिनों तक घुमाया जाएगा। 

IRCTC Diwali Special Singapore And Malaysia Tour Package From Mumbai Check Fare Price And Other Details Here
IRCTC Diwali Special Singapore And Malaysia Tour Package - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है। इसके अलावा बाकी जगहों पर आपको बस और कैब के माध्यम से घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 11 नवंबर, 2024 को मुंबई से हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Diwali Special Singapore And Malaysia Tour Package From Mumbai Check Fare Price And Other Details Here
IRCTC Diwali Special Singapore And Malaysia Tour Package - फोटो : AdobeStock

इस टूर पैकेज में आपको गाइड और इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। पूरी यात्रा के दौरान आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की जाएगी। 

विज्ञापन
IRCTC Diwali Special Singapore And Malaysia Tour Package From Mumbai Check Fare Price And Other Details Here
IRCTC Diwali Special Singapore And Malaysia Tour Package - फोटो : AdobeStock

वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 1,69,000 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 1,30,900 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के  साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 1,30,900 रुपये है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed