भारतीय रेलवे विश्व के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है। इसमें लाखों लोग रोजाना सफर करते हैं। एक लंबे सफर के लिए आज भी ट्रेन को ही सबसे सुरक्षित और सुविधाजनक माना जाता है। इसका एक कारण ये भी है की रेलवे हर वर्ग के लोगों को सफर करने की सुविधा देता है। अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है कई बार लोगों को ज्यादा जानकारी ना होने के कारण ट्रेन में यात्रा करते समय कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए यह जरूरी है कि आपको रेलवे से जुड़े नियम कानून की जानकारी होनी चाहिए, ताकि आपको और आपके परिवार को सफर के दौरान कोई परेशानी ना हो। आज हम आपको रेलवे से जुड़े कुछ जरूरी नियम और कानून बताने जा रहे हैं, जिससे भविष्य में आपको किसी प्रकार की परेशानी ना उठानी पड़े। साथ ही आपको अपने अधिकारों के बारे में भी पता हो।
{"_id":"61de8bb5cf77144a0921e5f2","slug":"indianindian-railways-to-avoid-trouble-during-the-journey-know-these-rules-of-railways-railways-to-avoid-trouble-during-the-journey-know-these-rules-of-railways","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: रेल में यात्रा करते हैं तो जान लें ये नियम, सफर के दौरान नहीं होगी कोई परेशानी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Indian Railways: रेल में यात्रा करते हैं तो जान लें ये नियम, सफर के दौरान नहीं होगी कोई परेशानी
Wed, 12 Jan 2022 06:09 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 12 Jan 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
रेलवे के नियम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के नियम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
- जब आप ट्रेन में सफर करते हैं, तो इस दौरान टीटीई टिकट चेक करता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके लिए भी कुछ नियम हैं? रेलवे के नियम के अनुसार टीटीई द्वारा टिकट चेक करने के लिए एक समय निर्धारित किया गया है। इसका मतलब ये कि निर्धारित समय के अलावा टीटीई आपको टिकट के लिए बार-बार परेशान नहीं कर सकता। आमतौर पर लोग बिना सवाल किए टीटीई को टिकट दिखा देते हैं, लेकिन रात 10 बजे के बाद आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है।
रेलवे के नियम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
- आपको ये जानकारी होनी चाहिए कि नियम के अनुसार टीटीई रात 10 बजे के बाद आपका टिकट चेक नहीं कर सकते हैं। रेलवे के नियम के मुताबिक चेक करने का सही समय सुबह 6 बजे से लेकर रात के 10 बजे के बीच है। ये नियम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाया है। यानि यात्रा के दौरान आप रात में अच्छी नींद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के नियम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
- इस नियम में एक बात ध्यान मेंं रखने वाली है कि ये नियम सभी पर लागू नहीं होता। रेलवे बोर्ड के अनुसार जिनकी यात्रा रात 10 बजे के बाद शुरू होती है, टीटीई उनकी टिकट रात 10 बजे के बाद चेक कर सकते हैं। यानी रात के 10 बजे के बाद ट्रेन में बैठते हैं, तो टीटीई रात में ही आपकी टिकट चेक करेगा।
विज्ञापन
रेलवे के नियम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
- इसके अलावा अगर आप ट्रेन में सफर के लिए पहले से टिकट नहीं ले पाएं हैं तो आप प्लेफॉर्म टिकट लेकर भी ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस प्लेटफॉर्म टिकट लेकर टीटीई के पास जाना है। इसके बाद पूरी यात्रा का शुल्क लेते हुए टिकट चेकर आपका टिकट बना देगा। ऐसे में ट्रेन में यात्रा करने से आपको कोई नहीं रोक सकता।