फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री इन नियमों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Wed, 26 Jun 2024 05:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 26 Jun 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Rules For Passengers: What rules should be followed while traveling by train
ट्रेन में यात्रा के दौरान किन नियमों का पालन करना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala

Indian Railways Rules For Passengers: भारतीय ट्रेन रोजाना एक बड़ी संख्या में लोगों को एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाती है। ट्रेन में आरामदायक सीटें, एसी की सुविधा और शौचालय की व्यवस्था के अलावा खानपान भी मिलता है। इसलिए लोग ट्रेनों से यात्रा करना पसंद करते हैं। अगर आपको भी ट्रेन से यात्रा करनी है तो आपको पहले ट्रेन का टिकट बुक करना होता है। इसके बाद आप ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सफर के दौरान आपको ट्रेन में किन बातों का ध्यान रखना होता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं ये कौन से नियम हैं जिनका अगर आप ट्रेन में यात्रा के दौरान पालन नहीं करते हैं तो आप दिक्कत में भी पड़ सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Indian Railways Rules For Passengers: What rules should be followed while traveling by train
ट्रेन में यात्रा के दौरान किन नियमों का पालन करना चाहिए? - फोटो : istock

इन नियमों का पालन करना जरूरी है:-

पहला नियम

  • ट्रेन में इस बात का ध्यान रखे कि अगर आप किसी से कॉल पर बात कर रहे हैं तो तेज आवाज में न करें। आपके ऐसा करने से अगर किसी को तकलीफ होती है तो आप पर जुर्माना तक लगाया जा सकता है या उचित कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए मोबाइल के स्पीकर पर गाना बजाने से भी बचना चाहिए।
Indian Railways Rules For Passengers: What rules should be followed while traveling by train
ट्रेन में यात्रा के दौरान किन नियमों का पालन करना चाहिए? - फोटो : istock

दूसरा नियम

  • जब भी आप भारतीय ट्रेन से सफर करें तो आपको ये पता होना चाहिए कि कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें आप अपने साथ ट्रेन में लेकर यात्रा नहीं कर सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं और पकड़े जाते हैं तो आपके ऊपर उचित कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Rules For Passengers: What rules should be followed while traveling by train
ट्रेन में यात्रा के दौरान किन नियमों का पालन करना चाहिए? - फोटो : istock
  • ट्रेन में आप जो चीजें अपने साथ नहीं ले जा सकते हैं उन चीजों में बदबुदार वस्तुएं, गैस सिलेंडर, सिगरेट, स्टोव, ज्वलनशील पदार्थ, विस्फोटक पदार्थ आदि नहीं ले जा सकते हैं। इसलिए यात्रा करने से पहले ऐसे सामान को साथ ले जाने से बचें।
विज्ञापन
Indian Railways Rules For Passengers: What rules should be followed while traveling by train
ट्रेन में यात्रा के दौरान किन नियमों का पालन करना चाहिए? - फोटो : istock

तीसरा नियम

  • आप अगर ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि आप कितना वजन अपने साथ ले जा सकते हैं। आप ट्रेन में अपने साथ 40 से 70 किलोग्राम वजन के सामान को लेकर सफर कर सकते हैं, लेकिन अगर आप इससे ज्यादा सामान अपने संग ले जाते हैं तो आपको इसके लिए भुगतान करना पड़ता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed