फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्रीगण ध्यान दें: अगर आप भी करते हैं ट्रेन से यात्रा तो न भूलें अपने ये 4 अधिकार, यहां जानें

Thu, 29 Aug 2024 02:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 29 Aug 2024 02:55 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways offers many facilities for Passengers
ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के क्या अधिकार हैं? - फोटो : Amar Ujala

Indian Railways: जब भी हमें एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा करनी हो तो इसके लिए हम ये सोचते हैं कि किस वाहन से जाया जाए। जैसे- कई लोग अपनी कार से जाना पसंद करते हैं, तो कई लोग बस या प्लेन से आदि। पर इस बात में कोई दो राय नहीं कि एक बड़ी आबादी भारतीय ट्रेन से सफर करती है और अपने गंतव्य तक पहुंचती है। रोजाना एक बड़ी संख्या में ट्रेनें चलती हैं और एक बड़ी संख्या में ही यात्री रेल से सफर करते हैं। ऐसे में अगर आप भी भारतीय ट्रेन से यात्रा करते हैं या करने वाले हैं तो आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप यात्रा के दौरान मिलने वाले कुछ अधिकारों के बारे में जान लें। तो चलिए जानते हैं ये अधिकार कौन से हैं जो ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Indian Railways offers many facilities for Passengers
ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के क्या अधिकार हैं? - फोटो : istock

ये हैं यात्रियों के कुछ अधिकार:-

पहला

  • आप अगर ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं और इस दौरान अगर आपकी तबीयत खराब हो जाती है तो रेलवे आपको मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाता है। इसके लिए आपको सबसे पहले टीटीई से संपर्क करना होता है। वहीं, अगर आपने ई-टिकट में इंश्योरेंस का ऑप्शन चुना है तो जान-माल की हानि होने पर रेलवे भरपाई भी करता है।
Indian Railways offers many facilities for Passengers
ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के क्या अधिकार हैं? - फोटो : istock

दूसरा

  • मान लीजिए आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं और शौचालय गंदे हैं या सीट गंदी है या फिर दी जाने वाली चादर गंदी है आदि। ऐसे में आपको चुपचाप ऐसी स्थिति को झेलने की जगह आप अटेंडेंट को बुलाकर इन चीजों को साफ करवा सकते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो आप इसकी शिकायत रेलवे को 139 नंबर पर कर सकते हैं। रेलवे आपसे यात्रा का शुल्क लेता है, इसलिए उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वे इन चीजों का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways offers many facilities for Passengers
ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के क्या अधिकार हैं? - फोटो : istock

तीसरा

  • कई बार ऐसे मौके आते हैं जब किसी व्यक्ति को अचानक ट्रेन से सफर करना पड़ता है। ऐसे में अगर उसके पास कंफर्म टिकट नहीं है तो वो रेलवे के नियम के अनुसार प्लेटफॉर्म टिकट लेकर भी ट्रेन में चढ़ सकता है। इसके बाद उस व्यक्ति को टीटीई को अपनी यात्रा की वजह बताकर और शुल्क चुकाकर टिकट लेना होता है।
विज्ञापन
Indian Railways offers many facilities for Passengers
ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के क्या अधिकार हैं? - फोटो : istock

चौथा

  • जब हम ट्रेन से सफर करते हैं तो हम इसमें नॉन एसी या एसी क्लास चुनते हैं। ऐसे में अगर आपने एसी क्लास चुना है और एसी नहीं चलता है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए आप टीटीई, अटेंडेंट से बात कर सकते हैं। वहीं, आप चाहें तो 139 नंबर पर शिकायत कर सकते हैं या रेल सेवा के आधिकारिक एक्स अकाउंट @RailwaySeva पर भी संपर्क कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed