फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Train Luggage Rules: ट्रेन में सामान ले जाने का जान लें नियम, वरना यात्रा में हो सकती है दिक्कत

Thu, 27 Oct 2022 02:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 27 Oct 2022 02:15 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Luggage Rules for Train Travelling Passengers Know Here Full Details
ट्रेन में लगेज ले जाने के क्या नियम हैं - फोटो : istock

Indian Railways Luggage Rules: रोजाना एक बड़ी संख्या में लोग एक स्थान से दूसरी जगह पर यात्रा करते हैं। सबके अपने-अपने काम होते हैं और सभी लोग अलग-अलग वाहन का इस्तेमाल भी करते हैं। जैसे- रोजाना लाखों की संख्या में लोग भारतीय ट्रेन से यात्रा करते हैं। एक शहर से दूसरे शहर तक का सफर ट्रेन के जरिए आसानी से तय हो जाता है, और कई तरह की सुविधाएं भी ट्रेन में मिलती हैं। वहीं, जब हम यात्रा पर जाते हैं, तो हमारे पास सामान भी होता है और बात अगर ट्रेन की करें, तो यहां लोग अपने साथ खूब सारा सामान ले जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि ट्रेन में आप अपने साथ कितना सामान ले जा सकते हैं ताकि आपको बाद में कोई दिक्कत न हो। तो चलिए जानते हैं इन नियमों के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Indian Railways Luggage Rules for Train Travelling Passengers Know Here Full Details
ट्रेन में लगेज ले जाने के क्या नियम हैं - फोटो : istock

कैटेगरी के हिसाब से

  • अगर आप स्लीपर क्लास से यात्रा कर रहे हैं, तो आप अपने साथ बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 40 किलोग्राम तक सामान ले जा सकते हैं। जबकि एसी कोच के लिए ये लिमिट 70 किलोग्राम तक है।
Indian Railways Luggage Rules for Train Travelling Passengers Know Here Full Details
ट्रेन में लगेज ले जाने के क्या नियम हैं - फोटो : istock

मेडिकल सामान

  • अगर आप एक मरीज हैं या आपके साथ कोई मरीज यात्रा कर रहा है, तो ऐसी स्थिति में रेलवे के नियम के तहत डॉक्टर की सलाह पर आप ट्रेन में यात्रा के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर और स्टैंड ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Luggage Rules for Train Travelling Passengers Know Here Full Details
ट्रेन में लगेज ले जाने के क्या नियम हैं - फोटो : istock

ये भी जान लीजिए

  • अगर आप भारतीय ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करने के बाद भी एक यात्री अपने साथ अधिकतम 100 किलोग्राम तक ही लगेज ले जा सकता है।
विज्ञापन
Indian Railways Luggage Rules for Train Travelling Passengers Know Here Full Details
ट्रेन में लगेज ले जाने के क्या नियम हैं - फोटो : istock

कौन सी चीजें नहीं ले जा सकते हैं?

  • जिस तरह से लगेज को ले जाने के नियम रेलवे की तरफ से तय हैं। ठीक उसी तरह कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिन्हें आप ट्रेन में अपने साथ नहीं ले जा सकते हैं। इसमें ज्वलनशीन पदार्थ और विस्फोटक सामाग्री आदि शामिल हैं, जिन्हें ट्रेन में ले जाने की अनुमति नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed