Indian Railways: भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। इस कारण भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। रोजाना लाखों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। ट्रेनों में सफर करते समय यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे सफर करने वाले पैसेंजर्स को कई तरह की सुविधा देता है। हालांकि, इसके लिए यात्रियों से सुविधा शुल्क लिया जाता है। वहीं कई बार ऐसा होता है कि सुविधा शुल्क देने के बाद भी यात्रियों को स्टेशन पर पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। ऐसा ही एक मामला संजु गुप्ता का है। संजु गुप्ता ने छतरपुर से भोपाल जाने के लिए महामना एक्सप्रेस में ट्रेन टिकट बुक किया था। टिकट कंफर्म होने के बाद भी उन्हें सीट नहीं मिली। इसका कारण यह था कि ट्रेन में बागेश्वर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी।
Indian Railways: रेलवे में यात्रियों को उठानी पड़े तकलीफ, न मिले सुविधा तो यहां करें शिकायत मिल सकता है मुआवजा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 19 Oct 2024 02:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन