फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: काउंटर से ली गई ट्रेन टिकट को मोबाइल से भी कर सकते हैं कैंसिल, जानें क्या है तरीका

Fri, 24 Jun 2022 10:53 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 24 Jun 2022 10:53 AM IST
विज्ञापन
Indian Railways How to Cancel Counter booked train ticket online
How to Cancel Counter booked train ticket online - फोटो : Istock

Indian Railways: देश में बडे़ पैमाने पर रोजाना लाखों लोग भारतीय रेलवे से सफर करते हैं। किसी और साधनों में सफर करने की बजाए लोग ट्रेनों में यात्रा करना ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि, ट्रेन में सफर करने से पहले आपके पास टिकट का होना बहुत जरूरी है। इस कारण लोग यात्रा करने से महीनों पहले ही टिकट की बुकिंग करा लेते हैं। वहीं कई बार इमरजेंसी की स्थिति में लोगों को अपनी ट्रेन टिकट को कैंसिल कराना पड़ता है। अगर आपने अपने ट्रेन टिकट को ऑनलाइन बुक कराया है, तो इस स्थिति में आप आसानी से ऑनलाइन ही टिकट को कैंसिल करा सकते हैं। वहीं कई बार लोग सवाल करते हैं कि क्या काउंटर से बुक कराए गए ट्रेन टिकट को ऑनलाइन कैंसिल कराया जा सकता है? इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप काउंटर से बुक कराए गए टिकट को ऑनलाइन कैंसिल करा सकते हैं।

Indian Railways How to Cancel Counter booked train ticket online
How to Cancel Counter booked train ticket online - फोटो : istock

अगर आपने काउंटर से ट्रेन टिकट को बुक कराते समय अपना वैलिड मोबाइल नंबर दिया है। इस स्थिति में ही आप काउंटर के वैलिड टिकट को ऑनलाइन कैंसिल करा सकते हैं। काउंटर टिकट को ऑनलाइन कैंसिल करने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट https://www.operations.irctc.co.in/ctcan/SystemTktCanLogin.jsf पर विजिट करना है।

Indian Railways How to Cancel Counter booked train ticket online
How to Cancel Counter booked train ticket online - फोटो : Istock

नेक्स्ट स्टेप पर कैंसिलेशन के ऑप्शन को सेलेक्ट करके उसमें अपना पीएनआर नंबर, ट्रेन नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करें। इसके बाद आपको टर्म्स एंड कंडीशन के बॉक्स पर टिक करके सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways How to Cancel Counter booked train ticket online
How to Cancel Counter booked train ticket online - फोटो : Istock

कुछ देर बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। आपको उस ओटीपी को दर्ज करना है। इसके बाद आपके पीएनआर नंबर को वैलिडेट किया जाएगा। एक बार जब आपकी डिटेल्स वेरीफाई हो जाएगी। उसके बाद आप आसानी से अपनी ट्रेन टिकट को कैंसिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Indian Railways How to Cancel Counter booked train ticket online
How to Cancel Counter booked train ticket online - फोटो : iStock

टिकट कैंसिल करने के बाद आपके रिफंड की वैल्यू मोबाइल स्क्रीन पर शो होने लगेगी। रिफंड के अमाउंट की जानकारी आपके मोबाइल नंबर पर भेज दी जाएगी। इस प्रोसेस के बाद आपको ओरिजनल टिकट को लेकर काउंटर पर जाना होगा। वहां से आपको रिफंड का अमाउंट मिल जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed