{"_id":"69a3ab8116b4a5617f052c8a","slug":"indian-railway-train-ticket-booking-rule-changed-from-today-government-uts-app-end-2026-03-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Train Ticket Booking Rule: आज से बदल जाएगा ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका, ये सरकारी एप हुआ बंद","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Train Ticket Booking Rule: आज से बदल जाएगा ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका, ये सरकारी एप हुआ बंद
Sun, 01 Mar 2026 08:41 AM IST
Shruti Gaur
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 01 Mar 2026 08:41 AM IST
सार
Indian Railways News Today: अगर आप उन लोगों में से हैं जो नियमित रूप से ट्रेन से यात्रा करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अहम है। आज से रेल विभाग ने जनरल टिकट बुक करने के लिए इस्तेमाल होले वाले एप को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
अब जनरल टिकट किस एप से बुक करें?
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Indian Railways News Today: अगर आप रोज ट्रेन से सफर करते हैं और मोबाइल से जनरल या प्लेटफॉर्म टिकट बुक करते हैं, तो आज का दिन आपके लिए बड़ा बदलाव लेकर आया है। भारतीय रेलवे ने 1 मार्च से अपने पुराने और लोकप्रिय UTS एप को बंद कर दिया है।
अब जनरल टिकट किस एप से बुक करें?
- फोटो : Adobe stock
अब किस ऐप से बुक होंगे टिकट?
- UTS ऐप बंद होने के बाद अब सभी अनारक्षित टिकटों की बुकिंग RailOne ऐप के माध्यम से की जाएगी।
- IRCTC द्वारा अधिकृत यह नया प्लेटफॉर्म रिजर्वेशन और अनारक्षित टिकटिंग को एक ही जगह उपलब्ध कराता है।
- यात्रियों को अब अलग-अलग एप रखने की जरूरत नहीं होगी।
- एक ही एप से जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और रिजर्व सीट टिकट बुक किए जा सकेंगे।
अब जनरल टिकट किस एप से बुक करें?
- फोटो : Adobe stock
क्या होंगे नए एप के फायदे?
- RailOne एप में बेहतर सर्वर स्पीड और आसान इंटरफेस दिया गया है।
- पेमेंट के लिए UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे कई विकल्प उपलब्ध हैं।
- टिकट हिस्ट्री और रिफंड की प्रक्रिया भी पहले से ज्यादा सरल बनाई गई है।
- इससे यात्रियों को तेज और पारदर्शी सेवा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब जनरल टिकट किस एप से बुक करें?
- फोटो : पीटीआई
नए एप की खास खूबियां
- RailOne ऐप में लाइव ट्रेन स्टेटस, PNR चेक, ट्रेन सर्च और डिजिटल टिकट स्टोरेज जैसी सुविधाएं एक साथ मिलेंगी।
- QR कोड आधारित टिकट सिस्टम से चेकिंग प्रक्रिया भी आसान होगी।
- पुराने UTS ऐप का R-Wallet बैलेंस भी उसी मोबाइल नंबर से लॉगिन करने पर नए सिस्टम में ट्रांसफर हो जाएगा।
विज्ञापन
अब जनरल टिकट किस एप से बुक करें?
- फोटो : Adobe stock
यात्रियों पर क्या पड़ेगा असर?
शुरुआती दिनों में कुछ तकनीकी बदलाव के कारण परेशानी हो सकती है, लेकिन रेलवे का कहना है कि यह कदम डिजिटल सुविधा बढ़ाने के लिए उठाया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे तुरंत RailOne एप डाउनलोड कर लें और अपनी यात्रा से पहले अकाउंट अपडेट कर लें, ताकि टिकट बुकिंग में कोई दिक्कत न आए।
शुरुआती दिनों में कुछ तकनीकी बदलाव के कारण परेशानी हो सकती है, लेकिन रेलवे का कहना है कि यह कदम डिजिटल सुविधा बढ़ाने के लिए उठाया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे तुरंत RailOne एप डाउनलोड कर लें और अपनी यात्रा से पहले अकाउंट अपडेट कर लें, ताकि टिकट बुकिंग में कोई दिक्कत न आए।