भारतीय रेलवे देश के लगभग सभी वर्ग के लोगों को ट्रेन से यात्रा करने की सुविधा देता है। यही कारण है कि आज भी रेल से रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं। अधिकतर लोगों को रेल से यात्रा करना पसंद होता है, लेकिन इसमें लोगों को अगर कहीं पर समस्या है, तो वो रेलवे के खाने से होती है। हालांकि, अब रेलवे इसपर काफी ध्यान दे रहा है। लंबे सफर के दौरान यात्री घर से खाना लाते भी हैं, तो खाना एक दिन से ज्यादा नहीं चलता है। ऐसे में उन्हें ट्रेन में ही खाने का ऑर्डर देना पड़ता है। अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, अब सफर के दौरान रेलरेस्ट्रो आपको खाने की सुविधा देगा। जल्दी ही यात्रियों के लिए देशभर के 50 से 60 रेलवे स्टेशनों में ये सुविधा शुरू की जाएगी। बिहार की स्टार्टअप कंपनी रेलरेस्ट्रो ने ट्रेन में सप्लाई करने का बिजनेस शुरू किया है।
{"_id":"621b2746d892c153d6424c4f","slug":"indian-railway-railrestro-food-service-will-start-soon-now-you-could-enjoy-delicious-food-while-traveling","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, सफर के दौरान उठा पाएंगे स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ, जल्द शुरू होगी रेलरेस्ट्रो की फूड सर्विस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, सफर के दौरान उठा पाएंगे स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ, जल्द शुरू होगी रेलरेस्ट्रो की फूड सर्विस
Sun, 27 Feb 2022 12:59 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:59 PM IST
विज्ञापन
जल्द शुरू होगी रेलरेस्ट्रो की फूड सर्विस
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द शुरू होगी रेलरेस्ट्रो की फूड सर्विस
- फोटो : istock
मिलेगी फूड डिलीवरी की सुविधा
- बीते कुछ सालों में रेलवे ने खाने को लेकर कई बड़े बदलाव किए हैं, जिसके बाद रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में मिलने वाले खाने की क्वालिटी में बहुत फर्क देखने को मिला है। रेलवे ज्यादा से ज्यादा लोगों को अच्छी क्वालिटी में खाने देने की कोशिश में है।
जल्द शुरू होगी रेलरेस्ट्रो की फूड सर्विस
- फोटो : i stock
- रेलवे लोगों को बेहतर खाने की सुविधा प्रदान करने को लेकर बेहद गंभीर है और इसपर लगातार काम कर रही है। इससे पहले भी आईआरसीटीसी ने फूड सेफ्टी सुपरवाइजर नियुक्त करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द शुरू होगी रेलरेस्ट्रो की फूड सर्विस
- फोटो : i stock
- ये सुपरवाइजर खाना बनाने की प्रक्रिया को जांचने के साथ खाने में डाली जाने वाली सभी सामग्री पर भी ध्यान देगा।
विज्ञापन
जल्द शुरू होगी रेलरेस्ट्रो की फूड सर्विस
- फोटो : istock
इस स्टेशनों में मिलेगी सुविधा
- जानकारी के मुताबिक, रेलरेस्ट्रो देशभर में कई रेलवे स्टेशनों पर खाने की सुविधा देगा। रेलरेस्ट्रो द्वारा खाने की सुविधा ओडिशा के भुवनेश्वर, पश्चिम बंगाल के आसनसोल और हावड़ा, उत्तर प्रदेश के लखनऊ ,कानपुर, दीन दयाल उपाध्याय और गोरखपुर, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम, तिरुपति, राजस्थान के जयपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में व और भी कई स्टेशनों पर ये सुविधा शुरू की जाएगी।