Income Tax Return Filling Last Date: अगर आप नौकरी पेशा हैं या फिर खुद का बिजनेस करते हैं, और अगर आप टैक्स के दायरे में आते हैं। तो जाहिर है कि आपके लिए टैक्स भरना अनिवार्य है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप दिक्कत में तक पड़ सकते हैं। दरअसल, टैक्स विभाग के मुताबिक, एसेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग ई-फाइलिंग पोर्टल उपलब्ध है। वहीं, वित्त वर्ष 2021-22 और एसेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 है। ऐसे में आप आज ही अपना आईटीआर फाइल कर सकते हैं, क्योंकि कल आखिरी तारीख होने की वजह से आपको कल कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
ITR Filling Deadline: आज ही फाइल कर लें अपना आईटीआर रिटर्न, वरना कल आ सकती हैं ये दिक्कतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे खुद फाइल कर सकते हैं आईटीआर:-
स्टेप 1
- अगर आपने भी अब तक अपना आईटीआर फाइल नहीं किया है, तो इसके लिए आपको पहले आधिकारिक लिंक https://www.incometax.gov.in/iec/foportal पर जाना है।
स्टेप 2
- फिर 'ई-फाइल' पर जाकर 'इनकम टैक्स रिटर्न' वाले विकल्प पर क्लिक करें। अब साल चुनें और अगर ऑरिजनल भरना है तो उसे चुनें। लेकिन अगर रिवाइज्ड भर रहे हैं, तो 'रिवाइज्ट रिटर्न' चुनें।
स्टेप 3
- फिर 'Prepare and Submit Online' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। अब वेरिफिकेशन पेज पर जाकर वेरिफाई पर क्लिक करें। आखिर में 'प्रिव्यू एंड सबमिट' पर क्लिक कर दें।
हो सकती हैं ये दिक्कतें:-
लग सकता है जुर्माना
- अगर आप करदाता हैं, तो आपको इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना जरूरी हो जाता है। लेकिन अगर आप आखिरी तारीख तक भी ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो आयकर प्रावधानों के मुताबिक आपके ऊपर जुर्माना लग सकता है। वहीं, आपको नोटिस भी आ सकता है।