हमें रोजाना नाजाने कितने दस्तावेजों की जरूरत होती है, कभी आधार कार्ड की तो कभी ड्राइविंग लाइसेंस की। हमारे लिए ये सभी दस्तावेज बेहद जरूरी होते हैं। वहीं, इनका कई काम भी होता है, जैसे- बैंक में खाता खुलवाना हो, किसी पहचान पत्र के रूप में चाहिए हो या फिर सिम कार्ड लेना हो आदि। ऐसे कई अन्य कामों के लिए हमें अपने दस्तावेजों की जरूरत होती है। ऐसा ही एक दस्तावेज है हमारा पैन कार्ड। पैन कार्ड भी हमारे लिए काफी जरूरी होता है। लेकिन कई बार लोगों के साथ ये दिक्कत होती है कि उनका पैन कार्ड चोरी हो जाता है या फिर गुम हो जाता है। ऐसे में उनके कई काम तक अटक जाते हैं, और वो परेशान हो जाते हैं कि क्या किया जाए जिससे उनका पैन कार्ड दोबारा बन जाए। तो चलिए हम आपको दोबारा पैन कार्ड बनवाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"61fe7cc6ad27d6387f3125ae","slug":"if-you-lost-your-pan-card-so-how-to-reprint-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pan Card Reprint: चोरी या गुम हो गया है पैन कार्ड, तो घर बैठे मिनटों में ऐसे कर सकते हैं अप्लाई, 50 रुपये में हो जाएगा काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Pan Card Reprint: चोरी या गुम हो गया है पैन कार्ड, तो घर बैठे मिनटों में ऐसे कर सकते हैं अप्लाई, 50 रुपये में हो जाएगा काम
Sun, 06 Feb 2022 08:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 06 Feb 2022 08:52 AM IST
विज्ञापन
पैन कार्ड खोने पर क्या करें
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैन कार्ड खोने पर क्या करें
- फोटो : istock
दोबारा पैन कार्ड बनवाने की ये रही प्रक्रिया:-
स्टेप 1
- अगर आपका पैन कार्ड चोरी हो गया है या फिर गुम हो गया है, तो ऐसे में आप अपना पैन कार्ड दोबारा प्रिंट करवा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/ReprintEPan.html इस लिंक पर जाना है, क्योंकि यहीं से आपका पैन कार्ड दोबारा प्रिंट हो सकता है।
पैन कार्ड खोने पर क्या करें
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब आपको यहां पर जाकर एक फॉर्म भरना है। इसमें आपको अपने गुम या चोरी हुए पैन कार्ड का नंबर दर्ज करना है। इसके अलावा अपनी जन्मतिथि, आधार कार्ड जैसी अन्य जानकारियां भी भरनी है। यहां आपको अपने आधार कार्ड की जानकारी इस्तेमाल करने की सहमति भी देनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पैन कार्ड खोने पर क्या करें
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब आपको कैप्चा कोड भरना है, और फिर सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर देना है। आप अपने पैन कार्ड को अपने घर मंगा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ शुल्क भी देना होता है। शुल्क भरने के लिए आपको इस लिंक https://www.pan.utiitsl.com/PAN_ONLINE/homereprint पर जाना है।
विज्ञापन
पैन कार्ड खोने पर क्या करें
- फोटो : istock
पैन कार्ड घर मंगाने का इतना लगेगा शुल्क
- पैन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, अगर आप पैन कार्ड अपने घर मंगा रहे हैं तो इसके लिए आपको शुल्क देना होगा। अगर आप भारत के अंदर किसी पते पर पैन कार्ड मंगा रहे हैं, तो आपको 50 रुपये शुल्क देना होता है। जबकि अगर आप आप देश के बाहर कहीं विदेश में इसे मंगाते हैं, तो आपको 959 रुपये शुल्क देना होगा।