आज के दौर में हम तकनीक में काफी आगे बढ़ चुके हैं। जैसे- बैंकिंग सेवाओं को ही ले लीजिए। लंबी-लंबी लाइनों से होने वाला काम अब कंप्यूटर और मोबाइल के एक क्लिक में आकर सिमट गया है। वहीं, पैसे निकालने के लिए एटीएम कार्ड जैसी सुविधाएं हैं, जिनका लोग काफी इस्तेमाल भी करते हैं। वहीं, हम डेबिट और क्रेडिट कार्ड का काफी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन सुविधाओं के साथ-साथ जालसाज भी काफी एक्टिव रहते हैं। साइबर क्राइम वाले काफी एक्टिव रहते हैं और लोगों की मेहनत की कमाई को चोरी कर लेते हैं। वहीं, कई बार लोगों के डेबिट-क्रेडिट कार्ड गुम हो जाते हैं या फिर चोरी हो जाते हैं। ऐसे में नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ये जानना जरूरी है कि अगर आपके साथ ऐसा होता है, तो आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और आपके सबसे पहले क्या कदम उठाने चाहिए? तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
{"_id":"61c6abe9e72fd30ef5712375","slug":"if-you-lost-your-credit-debit-card-follow-these-four-important-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Credit-Debit Card: क्रेडिट-डेबिट कार्ड हो गया है चोरी या गुम, तो तुरंत करें ये काम, कम होगा नुकसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Credit-Debit Card: क्रेडिट-डेबिट कार्ड हो गया है चोरी या गुम, तो तुरंत करें ये काम, कम होगा नुकसान
Sat, 25 Dec 2021 11:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कार्ड ब्लॉक कराएं
- अगर आपका क्रेडिट या डेबिट कार्ड चोरी हो गया है, तो आपको सबसे पहले अपने कार्ड को ब्लॉक करना चाहिए। इसके लिए आप सबसे पहले अपनी बैंकिंग ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं, जहां से आप इसे तुरंत ब्लॉक कर सकते हैं। साथ ही आप कस्टमर केयर से बात करके भी कार्ड को ब्लॉक करा सकते हैं, जिससे नुकसान की संभावना बेहद कम हो जाती है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
बैंक को सूचित करें
- कार्ड खोने या चोरी होने की स्थिति में आपको अपने कस्टमर केयर से बात करके अपने अपने बैंक को सूचित करना चाहिए। आपको उनको बताना होता है कि आपका कार्ड गुम या चोरी हो गया है, ताकि बैंक को पता रहे और आपको होने वाले आर्थिक नुकसान पर बैंक आपकी मदद कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
सभी पासवर्ड बदलें
- अगर आपका कार्ड गुम या चोरी हो गया है, तो आपको अपने सभी पासवर्ड बदल लेने चाहिए। नेट बैंकिंग से लेकर सभी बैंकिंग चीजों से जुड़े पासवर्ड को तुरंत बदलना बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
नए कार्ड के लिए आवेदन करें
- इसके बाद आपको अपने नए क्रेडिट या डेबिट कार्ड के लिए भी आवेदन कर देना चाहिए, क्योंकि आपका पुराना कार्ड तो ब्लॉक हो गया है। ऐसे में आपको इस्तेमाल के लिए बैंक से दूसरा कार्ड बनवा लेना चाहिए, जो कुछ ही दिनों में बनकर आ जाता है।