कोरोना की वजह से कई सारे लोगों की नौकरी चली गई, जिसकी वजह से लोगों को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। रोजगार या आय का कोई दूसरा साधन न होने की वजह से जो लोग नौकरीपेशा थे, वो अपने पीएफ खाते में जमा राशि को निकालकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसे में ईपीएफओ ने कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए पीएफ खाताधारकों को दूसरी बार एडवांस पैसे निकाले की सहूलियत दी है। इसके तहत आप अपने पीएफ खाते से दोबारा पैसे निकाल सकते हैं। आमतौर पर एक पीएफ खाताधारी अपने खाते से 75 प्रतिशत पैसे निकाल सकता है यानी आप 3 महीने की बेसिक सैलरी अपने पीएफ खाते में से निकाल सकते हैं। ऐसे में जिन लोगों की मासिक आय 15 हजार से कम है, उनको काफी लाभ होता है। आप अपने पीएफ अकांउट से पैसे सीधे ईपीएफओ की वेबसाइट या फिर उंमग ऐप के जरिए निकाल सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"61f6370b03ee7f5b00171509","slug":"how-to-withdrawal-pf-online-under-covid-19-period-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EPFO Withdrawal: कोरोना काल में पीएफ खाते से दूसरी बार भी निकाल सकते हैं पैसे, जानें क्या है प्रोसेस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
EPFO Withdrawal: कोरोना काल में पीएफ खाते से दूसरी बार भी निकाल सकते हैं पैसे, जानें क्या है प्रोसेस
Sun, 30 Jan 2022 12:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:38 PM IST
विज्ञापन
पीएफ खाते से पैसे निकालने का तरीका
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएफ खाते से पैसे निकालने का तरीका
- फोटो : istock
पीएफ अकांउट से पैसे निकालने के लिए अपनाएं ये तरीका:-
स्टेप 1
- कोरोना काल में आपको दोबारा पैसे निकालने के लिए ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना पड़ेगा। अब आपको यहां पर यूएएन नंबर और पासवर्ड की मदद से मेंबर इटरफेस पर लॉगिन कीजिए।
पीएफ खाते से पैसे निकालने का तरीका
- फोटो : Istock
स्टेप 2
- इसके बाद ऑनलाइन सर्विसेज पर जाकर क्लेम पर क्लिक करें। अब अपने बैंक खाते के नंबर के अंतिम 4 अंक डालिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफ खाते से पैसे निकालने का तरीका
- फोटो : pixabay
स्टेप 3
- अब प्रोसीड फॉर ऑनलाइन क्लेम का चुनाव करके, आउटब्रेक ऑफ पेंडेमिक पर क्लिक करके जितनी राशि चाहिए आप निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
पीएफ खाते से पैसे निकालने का तरीका
- फोटो : iStock
स्टेप 4
- साथ ही बैंक के चेकबुक में से एक चेक अपलोड कीजिए। अब ओटीपी डालिए और सबमिट पर क्लिक करने के तीन दिन बाद आपके बैंक खाते में पैसे आ जाएंगे।