फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kitchen Sink Clogged: किचन का सिंक बार-बार हो जाता है जाम? प्लंबर बुलाने से पहले आजमाएं ये 3 तरीके

Wed, 20 May 2026 10:06 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Wed, 20 May 2026 10:06 AM IST
सार

Kitchen Ke Jaam Sink Ko Kaise Khole: कई बार देखने में आता है कि किचन में लगा सिंक जाम हो जाता है जिसकी वजह से पानी बाहर आ जाता है और कई दिक्कतें होती हैं, लेकिन आप यहां कुछ तरीके जान सकते हैं जिनकी मदद से आप बिना प्लंबर को बुलाए इसे ठीक कर सकते हैं।

विज्ञापन
How to unclog a clogged kitchen sink kaise khole
जाम सिंक को कैसे साफ करें? - फोटो : Amar Ujala AI

Kitchen Sink Clogged Tips And Tricks: किचन में काम करते हुए एक दिक्कत कई बार लोगों के सामने आती है और वो ही किचन की सिंक का जाम हो जाना। सिंक में बर्तन धोने के दौरान कई बार खाने-पीने की चीजें पाइप में चली जाती हैं जिसके कारण किचन का सिंक जाम हो जाता है।



इसका नतीजा ये होता है कि पानी तो नीचे जाता नहीं और फिर वो ऊपर निकलकर फर्श पर फैलने लगता है जिससे किचन में गंदगी हो जाती है। इसलिए अगर आप चाहें तो कुछ तरीके अपनाकर किचन के जाम सिंक को खोल सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे...

How to unclog a clogged kitchen sink kaise khole
जाम सिंक को कैसे साफ करें? - फोटो : AI Generated

किचन के जाम सिंक को कैसे खोलें?

पहला तरीका

  • सिंक में थोड़ा बेकिंग सोडा डाल दें
  • फिर इसमें थोड़ा सिरका डालें
  • इसके बाद पाइप के अंदर एक केमिकल रिएक्शन होता है
  • इससे पाइप के अंदर अटकी गंदगी बाहर निकल जाती है
How to unclog a clogged kitchen sink kaise khole
जाम सिंक को कैसे साफ करें? - फोटो : AI Generated

दूसरा तरीका

  • सिंक को साफ करने में गर्म पानी आपकी मदद कर सकता है
  • आपको गर्म पानी को सिंक में डालना है
  • आप गर्म पानी से पहले डिजर्जेंट डाल दें और फिर गर्म पानी डाल दें
  • इससे जाम पाइप खुल सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to unclog a clogged kitchen sink kaise khole
जाम सिंक को कैसे साफ करें? - फोटो : Freepil.com

तीसरा तरीका

  • जाम सिंक को खोलने के लिए आप नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं
  • आपको सिंक के पाइप में बेकिंग सोडा नींबू का रस डालना है
  • इससे नीचे अटकी गंदगी निकल सकती है और बदबू भी दूर हो सकती है
विज्ञापन
How to unclog a clogged kitchen sink kaise khole
जाम सिंक को कैसे साफ करें? - फोटो : AI Generated

बर्तन धोते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • सिंक में बर्तन धोते समय खाने की चीजों को पाइप में न जाने दें
  • सिंक पर लगी जाली को न हटाएं जिससे चीजें पाइप में जाने से रूकती है
  • सिंक में कुछ भी ऐसा न डालें जो इसमें फंस जाए
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed