How to Secure Your Home: हमें कभी न कभी अपने घर से किसी न किसी काम के लिए बाहर जाना ही पड़ता है, लेकिन हम यहां पर ऑफिस, स्कूल-कॉलेज आदि की नहीं कर रहे। बल्कि हम बात कर रहे हैं जैसे- लंबे दिनो या कुछ दिनों के लिए आपको घर से बाहर जाना पड़ता है। ये ट्रिप के कारण, किसी की शादी में जाने के लिए, त्योहार मनाने के लिए कहीं बाहर जाना आदि वजहों से हो सकता है। लेकिन ऐसे में एक सवाल सबके मन में रहता है कि अगर हम घर छोड़कर जा रहे हैं, तो क्या हमारा घर सुरक्षित है? क्योंकि घर में हमने सामान रखा है, वो काफी मेहनत से कमाया होता है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि अगर कोई लंबे दिनों के लिए घर से बाहर जा रहा है, तो उसे किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे उसका घर सुरक्षित रह सके। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइइ्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62f5f01ab0d4a731c92766be","slug":"how-to-secure-your-home-while-away-on-vacation-know-these-home-security-tips-and-tricks-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tips: अगर जा रहे हैं लंबे दिनों के लिए घर से बाहर, तो इन टिप्स को अपनाकर रखें अपने घर को सुरक्षित","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Tips: अगर जा रहे हैं लंबे दिनों के लिए घर से बाहर, तो इन टिप्स को अपनाकर रखें अपने घर को सुरक्षित
Sat, 13 Aug 2022 02:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 13 Aug 2022 02:52 PM IST
विज्ञापन
घर को सुरक्षित रखने के क्या तरीके हैं
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर को सुरक्षित रखने के क्या तरीके हैं
- फोटो : Pixabay
ये हैं वो बातें:-
गैस बंद करें
- लोग सबसे ज्यादा लापरवाही गैस को लेकर करते हैं, जबकि हर कोई जानता है कि हमारी एक छोटी सी गलती बहुत बड़ा नुकसान कर सकती है। इसलिए आप जब भी घर से बाहर जा रहे हैं, तो गैस चूल्हे के अलावा गैस सिलेंडर को रेगुलेटर से बंद करके जाएं।
घर को सुरक्षित रखने के क्या तरीके हैं
- फोटो : Pixabay
- अगर आप भूल जाते हैं, तो इस काम को अपनी लिस्ट में शामिल करें या फिर आप गैस के पास एक स्टीकर भी लगा सकते हैं जिसे पर गैस को बंद करने के लिए लिखा गया हो। ऐसा करके आप खुद को अपने घर को सुरक्षित करने में एक कदम बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर को सुरक्षित रखने के क्या तरीके हैं
- फोटो : istock
लाइट के स्विच ऑफ करें
- अगर आप घर से कहीं बाहर जा रहे हैं, तो लाइट के स्विच ऑफ करना न भूलें। पंखा, कूलर फ्रीज और एसी जैसी चीजों को मेन स्विच से ही बंद कर दें। इससे आपका बिजला का बिल तो बचेगा ही, साथ ही किसी तरह का कोई नुकसान भी नहीं होगा क्योंकि कई बार बिजली की पावर कम ज्यादा होने से चीजें खराब हो सकती हैं।
विज्ञापन
घर को सुरक्षित रखने के क्या तरीके हैं
- फोटो : istock
पैट का ध्यान रखें
- कई लोग शौक-शौक में पैट (कुत्ता, बिल्ली आदि) को पाल तो लेते हैं, लेकिन बात जब इनका ख्याल रखने की आती है। तो इसमें उनकी लापरवाही साफ झलकती है। आप घर से लंबे समय के लिए बाहर जा रहे हैं, तो या तो आप पैट को साथ ले जाएं। आप ट्रेन, फ्लाइट और रोडवेज की बसों में कुछ शर्तों के साथ अपने पैट को ले जा सकते हैं।