फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: अगर आपकी सैलरी से भी कटता है टैक्स, तो ये चार तरीके आ सकते हैं काम

Thu, 25 May 2023 09:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 25 May 2023 09:01 AM IST
विज्ञापन
How to Save Income Tax on Salary Know Four Things to Keep in Mind
सैलरी से कटने वाले टैक्स को बचाने के तरीके - फोटो : istock

Tax Saving: लोग अपनी आजीविका चलाने के लिए और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कमाई करते हैं। इसके लिए कोई अपना बिजनेस करता है, तो कोई नौकरी करता है। वैसे एक बड़ी संख्या में लोग नौकरी करते हैं, जिन्हें काम के बदले हर महीने सैलरी मिलती है। लेकिन बढ़ते खर्चों की वजह से लोग परेशान रहते हैं। घर का किराया, बिजली-पानी का बिल, महीने का राशन आदि। इसके अलावा अगर सैलरी पर टैक्स लग जाए, तो लोग और परेशान हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपकी सैलरी भी टैक्स के दायरे में आती है, तो आप कुछ तरीकों के जरिए अपना टैक्स बचा सकते हैं क्योंकि इसका अधिकार आपको इनकम टैक्स की तरफ से ही दिया जाता है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि टैक्स बचाने में आपके कौन से तरीके काम आ सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

How to Save Income Tax on Salary Know Four Things to Keep in Mind
सैलरी से कटने वाले टैक्स को बचाने के तरीके - फोटो : istock

ये हैं कुछ तरीके:-

एलआईसी पॉलिसी

  • अगर आप अपनी सैलरी में से टैक्स बचाना चाहते हैं तो आप भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी की कोई पॉलिसी ले सकते हैं। टैक्स में आपको ये छूट मिलती है कि अगर आप एलआईसी का प्रीमियम भर रहे हैं, तो आपको टैक्स में छूट मिल जाती है।
How to Save Income Tax on Salary Know Four Things to Keep in Mind
सैलरी से कटने वाले टैक्स को बचाने के तरीके - फोटो : iStock

एनपीएस

  • आप अगर टैक्स बचाना चाहते हैं तो आप नेशनल पेंशन सिस्टम यानी एनपीएस में निवेश कर सकते हैं। ज्यादातर इसमें व लोग निवेश करते हैं जो जल्द रिटायरमेंट लेते हैं। इसमें डेढ़ लाख रुपये तक पर टैक्स छूट का क्लेम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Save Income Tax on Salary Know Four Things to Keep in Mind
सैलरी से कटने वाले टैक्स को बचाने के तरीके - फोटो : Istock

टैक्स सेविंड एफडी

  • अगर आपकी सैलरी पर भी टैक्स लगता है, तो आप इसे बचाने के लिए टैक्स सेविंग एफडी यानी फिक्स डिपॉजिट करवा सकते हैं। अगर आप ये करवाते हैं तो आपको डेढ़ लाख रुपये तक के निवेश करने पर टैक्स में छूट मिलती है।
विज्ञापन
How to Save Income Tax on Salary Know Four Things to Keep in Mind
सैलरी से कटने वाले टैक्स को बचाने के तरीके - फोटो : Istock

पीपीएफ

  • आप सैलरी में से टैक्स बचाने के लिए पब्लिक प्रोविटेंड फंड यानी पीपीएफ में निवेश कर सकते हैं। इसमें फायदा ये है कि आपको इसमें जमा की गई राशि पर जो ब्याज मिलता है और साथ ही इससे आप जो पैसे निकालते हैं। इन दोनों पर ही टैक्स नहीं लगता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed