Restore Whatsapp Chat: फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर जैसे कई अन्य प्लेटफॉर्म का लोग इस्तेमाल करते हैं और इन पर समय भी बिताते हैं। यहां लोग एक-दूसरे से बातें करते हैं, अपने विचार, तस्वीरें और वीडियो आदि शेयर करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप का इस्तेमाल भी काफी ज्यादा हो रहा है। लगभग हर दूसरा व्यक्ति व्हाट्सएप का इस्तेमाल चैट करने के लिए, कॉल करने के लिए आदि कर रहा है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी अगर कोई जरूरी चैट गलती से डिलीट हो जाए, तो फिर ये कैसे वापस आएगी? अगर नहीं, तो चलिए यहां जानने की कोशिश करते हैं। अगली स्लाइड्स में आप जान सकते हैं व्हाट्सएप पर डिलीट हुई चैट कैसे वापस आ सकती है...
{"_id":"64f6cbb965bb875e350db837","slug":"how-to-restore-deleted-whatsapp-chat-follow-these-steps-2023-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: डिलीट हो गई है व्हाट्सएप चैट तो परेशान होने की जगह करें ये एक काम, आ सकती है वापस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: डिलीट हो गई है व्हाट्सएप चैट तो परेशान होने की जगह करें ये एक काम, आ सकती है वापस
Tue, 05 Sep 2023 12:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:19 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्सएप की डिलीट चैट वैपस लाने का तरीका
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाट्सएप की डिलीट चैट वैपस लाने का तरीका
- फोटो : istock
इस बात को न भूलें
- दरअसल, अगर आपके व्हाट्सएप की कोई चैट डिलीट हो जाती है तो आप बैकअप उसी स्थिति में ले सकते हैं। जब आपके व्हाट्सएप अकाउंट का बैकअप इनेबल होगा। आप इसे दिन, सप्ताह और महीने के हिसाब से सेट कर सकते हैं और ये इसी हिसाब से आपकी चैट का बैकअप रखता है।
व्हाट्सएप की डिलीट चैट वैपस लाने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 1
- व्हाट्सएप पर डिलीट हुई चैट को वापस लाने के लिए आपको सबसे पहले अपने व्हाट्सएप एप को अनइंस्टॉल करना होगा
- फिर आपको इस व्हाट्सएप एप को दोबारा से मोबाइल में डाउनलोड करके इंस्टॉल करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप की डिलीट चैट वैपस लाने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको इसमें अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और ओटीपी की मदद से इसे वेरिफाई करवाना है
- इसके बाद आप जैसे ही इस प्रोसेस को पूरा करते हैं, इसके बाद आपके सामने बैकअप रिस्टोर करने के लिए विकल्प आता है
विज्ञापन
व्हाट्सएप की डिलीट चैट वैपस लाने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 3
- आपको करना ये है कि इस बैकअप वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपका बैकअप रिस्टोर हो जाएगा
- बस ध्यान रहे कि ये तब तक का बैकअप वापस आएगा, जब तक की चैट का बैकअप लिया गया है।